Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया युगांडा में फैले इबोला संक्रमण के लिए तैयार करेगा Ebola Vaccine

by Abhinav Shukla
October 18, 2022
in दिल्ली, देश, राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Kampala: अफ्रीकी देश युगांडा में फैले इबोला संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत का सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन तैयार करने जा रहा है। कंपनी ने नवंबर के अंत तक 20 से 30 हजार खुराक का निर्माण करने की योजना बनाई है, जिसका क्लीनिकल ट्रायल युगांडा में फैले इबोला संक्रमण के मरीजों पर किया जायेगा। युगांडा में इबोला संक्रमण से पिछले महीने से अब तक 54 मामले की पुष्टि हुई है और इससे 19 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी कंपाला में पहला मामला पिछले सप्ताह दर्ज किया गया था। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है।

आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का जेनर इंस्टीट्यूट भी एक इबोला वैक्सीन तैयार कर रहा है, जिसने पहले चरण में अच्छा रिस्पांस दिखाया है। वैक्सीन निर्माता ने कहा कि युगांडा में नियामक मंजूरी मिलने के बाद इसका क्लीनिकल ट्रायल किया जा सकता है। जेनर इंस्टीट्यूट में इबोला वैक्सीन पर काम रहे मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार टेरेसा लांबे ने कहा कि हम इस टीके का निर्माण कार्य तेजी से बढ़ाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम नवंबर के अंत तक 20 से 30 हजार या उससे अधिक खुराक तैयार होने की उम्मीद कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

सीरम इंस्टीट्यूट के एक सूत्र ने कहा कि इबोला के टीके की खुराक मुफ्त में लगाई जाएगी। हालांकि युगांडा के सूचना मंत्री क्रिस बैरियोमुंशी ने इस वैक्सीन निर्माण के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि युगांडा में अब इबोला संक्रमण नियंत्रण में है।

इधर राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कहा कि देश में रात के समय कर्फ्यू लगाया जाएगा और इबोला संक्रमण से प्रभावित युगांडा के दो जिलों में 21 दिनों के लिए आवाजाही को बंद किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने पिछले हफ्ते कहा था कि आने वाले हफ्तों में युगांडा सरकार की मंजूरी मिलने के बाद क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो सकते हैं।

Tags: ebola infectionebola vaccineNews1IndiaSerumSerum Institute of IndiaSIIuganda
Share198Tweet124Share50

Abhinav Shukla

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

Dengue in Delhi: दिल्ली में थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, नए मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

Russia का सुखोई-34 फाइटर जेट हुआ क्रैश, कई इमारत में लगी आग, 4 लोगों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist