शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Congress Bharat Jodo Yatra: एक दिन पहले खत्म हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, समापन समारोह आज

by Juhi Tomer
जनवरी 30, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन समारोह श्रीनगर में होने जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिए 21 पार्टियों को आमंत्रण भेजा गया है, जबकि पांच राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आमंत्रित दलों में केवल 12 विपक्षी दल सोमवार को भारत जोड़ों यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं कुछ दल सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। बता दें कि यात्रा के आखिकरी दिन राहुल प्रदेश कांग्रेस ऑफिस में भारत जोड़ो यात्रा का स्थायी स्टैच्यू का उद्घाटन करेंगे।

शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी करेंगे जनसभा को संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे होंगी। वहीं, आज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी ने टीएमसी, जेडीयू, शिवसेना, टीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, एसपी, बीएसपी समेत 21 विपक्षी दलों को न्योता भेजा है। कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला भी न्योता भेजा है। इसके अलावा, सपा, डीएमके, भाकपी, सीपीएम, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, राकांपा, पीडीपी, केएसएम, आरएसपी को भी पार्टी आमंत्रित किया है।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी को डीएमके के नेता स्टालिन का समर्थन मिला था। वो खुद इस यात्रा में शामिल हुए थे साथ ही महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी ने भी अपना समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को दिया था। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती समेत फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला यात्रा में शामिल हुए थे। हालांकि, इस यात्रा को उत्तर प्रदेश और बिहार में विपक्षी पार्टियों का समर्थन नहीं मिला।

ये राजनीतिक दल होने वाले है शामिल

एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल, नीतिश कुमार की जनता दल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआई, सीपीआई विदुथलाई चिरुथिगल काची, केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा श्रीनगर में समारोह में भाग लेंगे।

4080 किलोमीटर का यात्रा ने किया सफर

भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर तक इस यात्रा को पहुंचने में करीब पांच महीने लगे हैं। लेकिन कश्मीर में सुरक्षा के सवाल पर अब भी कांग्रेस केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है। राहुल अमित शाह को पदयात्रा की चुनौती दे रहे हैं।

Tags: bharat jodo yatraBharat Jodo Yatra last dayCongressMallikarjun KhargePriyanka Gandhi VadraRahul Gandhirahul gandhi latest newsRahul Gandhi Newsrahul gandhi pictureSonia Gandhisrinagar
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Parliament Special Session on Delimitation

Delimitation Debate: परिसीमन पर सियासी घमासान, खरगे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर रखी कौन सी बड़ी मांगें

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Parliament Special Session on Delimitation:केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के एक टीवी इंटरव्यू में परिसीमन विधेयक को लेकर दिए...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Next Post

Haridwar News: मुस्लिम फंड के नाम पर लोगों से करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को धड़ दबोचा, करीब 13 लाख हुए बरामद

मॉरीशस के 350 शिवालयों में होगा महादेव का जलाभिषेक, दिल्ली से फ्लाइट में रवाना हुई तीर्थ नगरी के पवित्र गंगाजल की 1200 बोतलें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In