Site icon News1India

मैनपुरी सीट को लेकर बढ़ी अखिलेश यादव की टेंशन, अपर्णा यादव को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है बीजेपी

Mainpuri Lok Sabha Election 2022: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ के तौर पर पहचान रखने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी पूरी तरह से ताकत झोंकने के मूड में हैं। अपर्णा की गृह मंत्री अमीत शाह से मुलाकात हुई है। मैनपुरी से चुनाव लड़ाने के लिए बीजेपी ने अपना दांव खेलना शुरु कर दिया है। बता दें कि मैनपुरी से चुनाव लड़ाने के लिए बीजेपी अपर्णा के नाम पर चर्चा कर रही है। सूत्रों का कहना है कि अपर्णा यादव को लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। भाजपा के चाणक्य चाहते हैं कि मैनपुरी से अपर्णा चुनाव लड़े। अपर्णा यादव ने हालांकि अभी हामी नहीं भरी है। उन्होंने कहा कि नेता जी की सीट पर चुनाव लड़ने का फै़सला लेने के लिए वक्त चाहिए। मैनपुरी के गणित के कारण लंबे वक्त से यह सीट सपा के कब्जे मे रही है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी। ऐसे में बीजेपी मैनपुरी सीट पर कब्जा करने क अपने सालों के प्रयास को कामयाब बनाने के लिए इस मौके को नहीं चूकाना चाहती। गोला उपचुनाव जीतने के बाद तो बीजेपी का उत्साह दोगुना हो गया है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की रणभेरी बज गई है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई सीट पर एक ओर जहाँ सपा के लिए साख बचाने की चुनौती है। वहीं बीजेपी सपा का एक और मजबूत गढ़ भेदने के लिए तैैयारी कर रही है। बीजेपी के लोकसभा प्रभरी मानवेन्द्र सिंह मैनपुरी पहुंचे… जहां उन्होंने संगठन के लोगों के साथ बैठक कर चुनाव की रुपरेखा तैयार की। मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजेपी का एक- एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि आज तक मैनपुरी में संसदीय सीट पर बीजेपी कभी जीत हासिल नहीं कर सकी है। हां ये बात भी सही है कि बीजेपी ने जीत का अंतर कम करने में जरूर कामयाब रही है। 2019 में सपा -बसपा गठबंधन के बावजूद नेताजी मुलायम सिंह यादव करीब 95 हजार वोट से ही जीत पाए थे। नेताजी के नहीं रहने से मैनपुरी की राह बीजेपी के लिए आसान साबित हो सकती है.

Exit mobile version