रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

आजम खान ने कहा कि कमजोरों और अकलियतों का वोट बंटना नहीं चाहिए। बिहार के लोगों से मैं यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारे जिस्म को तकसीम (बांटना) करना चाहते हो, जो कभी जुड़ ही न सके तो तुम भी तकसीम हो जाना। वरना एक साथ रहना और डेमोक्रेसी को बचाकर रखना। आजम खान ने बिहार के लोगों से अपील की कि जज्बाती नारों पर मत जाना। किसी के धोखे में मत आना। ये देखो फायदा बटने में है या एक साथ रहने में।

by Vinod
नवम्बर 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा को लेकर एनडीए-महागठबंधन के बीच काटे की जंग चल रही है। दोनों गठबंधन जीत हार को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी के दूसरे दिग्गज नेता बिहार में ढेरा जमाए हुए हैं तो वहीं अखिलेश यादव की भी एंट्री हो गई है। इनसब के बीच सबकी नजर सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर थी। सपा की स्टार प्रचारक की लिस्ट में आजम खान का नाम था। लेकिन आजम खान बिहार चुनाव से ख्ुद को अलग किए हुए हैं। उन्होंने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

आजम खान से बिहार चुनाव को लेकर मीडिया ने बात की। जिस पर आजम खान ने कहा कि वहां जाने के लिए मेरे पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। जो सुरक्षा दी गई थी, वाई श्रेणी की है। उसके लिए मैंने लिखकर मांगा था, क्यों दी है, पूरी तरह से दीजिए। वाई के अलावा मैंने कुछ और कहा था। खैर वो बात पुरानी हो गई है। सपा नेता ने कहा कि बिहार में जंगलराज है। जंगलराज में अकेले जाना खतरे से खाली नहीं है। उम्मीद ये करता हूं कि वहां का जंगलराज जल्द खत्म होगा। आजम खान ने कहा कि आपके (मीडिया) माध्यम से भी मेरी बात पहुंचेगी, जैसे मेरे पहुंचने पर होती।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

आजम खान ने आगे कहा कि कमजोरों और अकलियतों का वोट बंटना नहीं चाहिए। बिहार के लोगों से मैं यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारे जिस्म को तकसीम (बांटना) करना चाहते हो, जो कभी जुड़ ही न सके तो तुम भी तकसीम हो जाना। वरना एक साथ रहना और डेमोक्रेसी को बचाकर रखना। आजम खान ने बिहार के लोगों से अपील की कि जज्बाती नारों पर मत जाना। किसी के धोखे में मत आना। ये देखो फायदा बटने में है या एक साथ रहने में। आजम खान ने कहा, आज फिर उम्मीद है कि मुल्क से दहशत खत्म होगी, अगर पूरी तरह नहीं तो कम से कम कुछ हद तक जरूर घटेगी। नाइंसाफी और अमानवीयता का दौर अब खत्म होना चाहिए।

आजम खान ने कहा कि बेगुनाहों के साथ जो बर्बरता हो रही है, वह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। वहीं पीडीए में एम की बात उठाने वाले ओवैसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब ये उनका कहना है उनसे पूछिये, जो मेरा कहना है मैंने बता दिया। वहीं, बिहार में मुस्लिम को डिप्टी सीएम नहीं बनाने पर उन्होंने कहा कि हमारे सामने पीएम, सीएम, डीएम ये कोई समस्या नहीं है। हमारे राष्ट्रपति भी रहे हैं, लेकिन बस नाम। हम चाहते ये हैं कि पहले हमारा मुल्क बचे। ओहदे तो बाद की चीज है। इंसानियत बचे, हैवानीयत का खात्मा हो। जुर्म और बरबरियत जाती रहे। इंसानियत का बोलबाला हो. कानून के नाम पर धोखा फरेब न हो। हम ये चाहते है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए आजम खान को स्टार प्रचारक बनाया था, लेकिन अब उन्होंने बिहार जाने से इनकार कर दिया है। इसके लिए उन्होंने सुरक्षा और जंगलराज का हवाला दिया है। सपा ने जिन 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी, उसमें तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम शामिल था जबकि चौथे नंबर डिंपल यादव का नाम था। अखिलेश यादव बिहार चुनाव में उतर चुके हैं। सपा की लिस्ट में डिंपल के अलावा इकरा हसन, प्रिया सरोज का नाम भी है। ये तीनों सपा की महिला बिग्रेड भी बिहार की धरती पर पहुंच चुकी हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व सपा सांसद अफजाल अंसारी भी मोर्चा संभाल लिया है।

 

Tags: Akhilesh YadavAzam KhanBihar Assembly Elections 2025Bihar ElectionsSamajwadi Party
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
India women world cup victory celebration

ICC women World Cup:महिला टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन पूरे देश में जश्न,नीता अंबानी का भावुक संदेश

Justice Suryakant speech Lucknow

Supreme court: जस्टिस सूर्यकांत छात्रों को दी ईमानदारी और आत्मसंयम की सीख कहा न्याय जीत से बड़ा है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist