रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

By Election: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानें किन क्षेत्रीय दलों से होगी BJP की टक्कर

by Muskaan Rajput
नवम्बर 3, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

By-Elections: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर आज मतदान हो रहा है. यह 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव बीजेपी के लिए सबसे बड़ी परीक्षा लेकर आए हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनने के बाद बिहार में यह पहली चुनावी परीक्षा है. तेलंगाना में केसीआर की टीआरएस से अपनी सीट बचाना पार्टी के लिए चुनौती साबित होती देखी जा सकती है.

By-polls to 7 assembly constituencies in 6 states today

Read @ANI Story | https://t.co/Atczv2DQBW#bypolls #MunugoduBypoll #adampurbyelection #dhamnagar pic.twitter.com/bi2QA7OvsB

— ANI Digital (@ani_digital) November 3, 2022

बिहार के मोकामा सीट पर चुनावी मुकाबला

इस बार मोकामा सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. इस सीट पर BJP ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी पर दांव लगाया है. BJP ने सोनम देवी को मैदान में उतारा गया है. लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी (RJD) खड़ी है जो इस सीट पर पहले से ही काफी मजबूत है. इस बार उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दरअसल, अनंत सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गई, इसीलिए यह उपचुनाव कराया जा रहा है.

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

बिहार की दूसरी सीट गोपालगंज पर भी उपचुनाव

बिहार की दूसरी सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. गोपालगंज सीट BJP के लिए बड़ी लड़ाई साबित होने वाली है. पिछले चार बार से गोपालगंज सीट हमेशा BJP के पास में जाती रही है. लेकिन इस बार क्योंकि पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है, इसीलिए सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. आरजेडी (RJD) ने गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता को उतारा है. जबकि BJP ने सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

तेलंगाना के मुनुगोडे सीट पर TRS, BJP और कांग्रेस का टेस्ट

तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. उस बड़े टेस्ट से पहले मुनुगोड़े सीट का उपचुनाव टीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट साबित होने वाला है. यहां कांग्रेस विधायक राजगोपाल रेड्डी के BJP में जाने के कारण इस सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहे हैं. BJP ने इस सीट से राजगोपाल रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि TRS ने पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को और कांग्रेस ने Palvai Sravanthi को अपना उम्मीदवार बनाया है.

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ में भी उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट भी इस बार BJP के लिए बड़ा टेस्ट साबित होने वाला है. दरअसल इस सीट से BJP विधायक अरविंद गिरी ने जीत हासिल की थी. मगर अब उनके निधन के बाद BJP ने उनके बेटे अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. इस बार बसपा और कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

हरियाणा के आदमपुर सीट पर उपचुनाव में BJP-कांग्रेस की टक्कर

आदमपुर सीट पर इस उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों आमने-सामने हैं. यहां भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के BJP में शामिल होने से इस सीट पर फिर से चुनाव हो रहे हैं. बीजेपी ने इस बार कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने जयप्रकाश पर दांव लगाया है. लेकिन बताते चले की इस सीट पर 1968 से भजनलाल परिवार का राज चल रहा है.

ओडिशा की धामनगर सीट पर BJP और BJD के बीच मुकाबला

ओडिशा की राजनीति में अपना विस्तार करने की कोशिश कर रही भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा. जब बीजद ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. उस दौरान पार्टी ने धामनगर सीट जीती थी. वह चुनाव बीजेपी के लिए बिष्णु चरण सेठी ने जीता था. अब उनका निधन हो गया है, इसीलिए यहां उपचुनाव हो रहा है. BJP ने सूर्यांशी सूरज को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजद ने अबंती दास को मौका दिया है.

महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में भी चुनावी मुकाबला

महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट का सियासी गणित रोचक होगा, पिछले महीनों में महाराष्ट्र की राजनीति में जो घटनाक्रम हुआ है, उसे देखते हुए उद्धव खेमे के लिए ये सीट काफी मायने रखती है. इसीलिए उनकी ओर से चुनावी मैदान में रुतुजा लटके को उम्मीदवार बनाया गया है. उनके खिलाफ 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, यहां भी चार निर्दलीय हैं.

इसे भी पढ़ें – Samajwadi party: फिर एक होंगे चाचा-भतीजा…! नेताजी के निधन के बाद शिवपाल यादव का बड़ा बयान

Tags: Assembly By Election 2022by-electionElection 2022News1India
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Iiiegal Mining Case: ED ने CM सोरेन को नोटिस भेजकर किया तलब, सीएम के पेश होने पर सस्पेंस

Air Pollution: प्रदूषण से परेशान राजधानी दिल्ली, जमकर छिड़ी सियासत, आज विजय गोयल देंंगे अन्ना हज़ारे की तस्वीर के सामने धरना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist