शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Budget 2023: दिल्ली सरकार के बजट पर केंद्र ने लगाई रोक, आज नहीं होगा पेश, केजरीवाल ने नाराजगी जताते हुए लगाए आरोप

by Anu Kadyan
मार्च 21, 2023
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिल्ली का बजट पेश नहीं होगा। दिल्ली के  सीएम का कहना है कि केंद्र ने दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। देश में गुंडागर्दी चल रही है। 

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर ‘सीधे-सीधे गुंडागर्दी’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बजट पर रोक लगा दी गई है। 

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

“आप सरकार ने अभी तक हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया है”- ग्रह मंत्रालय

केजरीवाल के इस बयान के बाद गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने आप सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय के अनुसार आप सरकार के बजट प्रस्ताव में विज्ञापन के लिए अधिक आवंटन है। जबकि बुनियादी ढांचे और अन्य विकास पहलों के लिए अपेक्षाकृत कम राशि आवंटित है। मंत्रालय का कहना है कि “ आप सरकार ने अभी तक हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया है।”

वहीं ‘आप’ सरकार ने इन सभी आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कुल बजट 78,800 करोड़ रुपये का है। जिसमें से 22,000 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे पर खर्च के लिए हैं। विज्ञापनों के लिए सिर्फ 550 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन के लिए आवंटन राशि पिछले साल के बजट के समान ही है।

मुख्य सचिव ने 3 दिन तक केंद्रीय मंत्रालय की चिट्ठी को छुपाया- कैलाश गहलोत

इस बीच दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को बजट भेज दिया गया था। लेकिन अब पता चला है कि मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को लेकर चिंता जाहिर की थी और मंजूरी देने से मना कर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को 17 मार्च को चिट्ठी भेजी थी। लेकिन रहस्यमई कारणों के चलते मुख्य सचिव ने 3 दिन तक इस चिट्ठी को छुपाया। मुझे इस चिट्ठी के बारे में 20 मार्च दोपहर 2:00 बजे ही पता चला।

केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली के बजट को लेकर झूठ फैला रहा- कैलाश गहलोत

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की चिट्ठी के साथ बजट की फाइल औपचारिक रूप से 6:00 बजे मेरे सामने पेश की गई। इसके बाद हमने मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद मंत्रालय की चिंताओं का जवाब आज रात 9:00 बजे LG को भेज दिया है। दिल्ली के बजट में देरी करने के मामले में मुख्य सचिव और वित्त सचिव के रोल की जांच की जानी चाहिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली के बजट को लेकर झूठ फैला रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली के बजट में करीब 22000 करोड़ रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटित किए गए हैं और केवल 550 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की चिंता अप्रासंगिक है। ऐसा लग रहा है कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि दिल्ली सरकार का बजट बिगाड़ा जा सके।

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च को होगा समाप्त

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल दफ्तर के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल ने बजट को कुछ टिप्पणी के साथ 9 मार्च को मंजूरी देकर मुख्यमंत्री के पास फाइल भेज दी थी। फिर दिल्ली सरकार ने राष्ट्रपति की मंजूरी मांगते हुए चिट्ठी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी टिप्पणी से दिल्ली सरकार को 17 मार्च को अवगत कराया। जबकि दिल्ली का बजट 21 मार्च को पेश होना था। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को अभी तक फाइल नहीं भेजी है। वहीं दिल्ली विधानसभा का मौजूदा बजट सत्र 23 मार्च को समाप्त होना है।

Tags: ARVIND KEJRIWALbudget 2023Central GovernmentKailash GehlotNews1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

चैत्र नवरात्री में अगर रखते है 9 दिनों तक व्रत, डायट में शामिल करें इन चीजों को, डायबिटीज और शुगर के मरीजो के लिए होगा फायदेमंद

फिर दहली दिल्ली, 14 साल की बच्ची का अपहरण कर काटे बाल, कराई वेश्यावृत्ति, पांच आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist