मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

फिर दहली दिल्ली, 14 साल की बच्ची का अपहरण कर काटे बाल, कराई वेश्यावृत्ति, पांच आरोपी गिरफ्तार

by Anu Kadyan
मार्च 21, 2023
in क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। जहां 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर उससे वेश्यावृति कराई गई। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं मामले से जुड़ी दो महिलाओं की तलाश की जा रही है। जिनमें से एक पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की मां है। 

ऐसे रची आरोपियों ने अपहरण की साजिश

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। उसकी सोनू नाम के एक लड़क से दोस्ती थी। सोनू ने नाबालिग को शादी करने का बहाना देकर नाना के घर से बुलाया। इसके बाद अपने दो नाबालिग दोस्तों की मदद से उसे अपने घर ले गया। जहां पर सोनू और उसकी मां ने पीड़िता की जमकर पिटाई की। उसके बाल काट डाले और अपने घर में बंधक बना लिया। 

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

बताया जा रहा कि सोनू और उसकी मां ने नाबालिग से वेश्यावृति करानी शुरू कर दी। दोनों नाबालिग और एक अन्य महिला सोनू के घर ग्राहक लेकर आते थे। वहीं पकड़े गए दो आरोपियों बाबू मियां और आनन्द कुमार ने नाबालिग के साथ कई बार रेप किया। इसके अलावा पीड़िता के साथ कई अन्य लोगों ने भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दो नाबालिग भी हुए गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस टीम ने नाबालिग की सहेली की मदद से पीड़िता को एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया। जहां पुलिस ने उसे आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों सोनू, बाबू मियां, आनन्द कुमार सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

अभी इस मामले से जुड़ी 2 महिलाएं फरार चल रही हैं। जिसमें से एक पकड़े गए आरोपी सोनू की मां है। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार सोनू और दो महिलाओं ने नाबालिग के साथ मारपीट, उसके बाल काटने और वीडियो बनाने का काम किया था। वह पीड़िता से फरवरी महीने से वेश्यावृत्ति करा रहे थे। 

नाना-नानी ने नहीं मानी हार

पुलिस को शिकायत मामला की शिकायत देने के बाद भी पीड़िता के नाना-नानी ने नाबालिग की तलाश बंद नहीं की। इस दौरान नाना पता चला कि बच्ची सोनू के घर में मौजूद है। इसके बाद दोनों सोनू के घर पहुंचे। सोनू और उसकी मां ने घर में बच्ची के न होने की बात कही। लेकिन दोनों बुजुर्ग उससे मिलने की बात को लेकर अड़ गए। उन्होंने सीडब्लूसी के अधिकारियों के सामने बच्ची से मिलने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। उन्होंने बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया।

Tags: Delhifive accused arrestedkidnappingNews1Indiaprostitution
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Next Post

EV अवतार में आ रही है HONDA की ACTIVA इस दिन होगी भारत में लॉन्च

Election 2024: मिशन 50 के लिए अखिलेश तैयार, कांग्रेस के बिना खेलेंगे जातीय कार्ड, 5 पॉइंट में समझे सपा का पॉलिटिकल प्लान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In