Wednesday, June 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

सीएम धामी ने सचिवालय में ली ग्राम्य विकास विभाग की बैठक, जंगली जानवरों से बगवानी की सुरक्षा के लिया ये निर्णय

by Anu Kadyan
January 7, 2023
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से खेती और बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए 130 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की तर्ज पर राज्य में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत नेपाल बॉर्डर के कुछ गांवों को चिन्हित कर उन्हें विकसित किया जायेगा। बता दें कि पीएम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चीन की सीमा से लगते राज्य के चार ग्राम नीति, माणा, मलारी और गूंजी चिन्हित हुए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आजीविका दर्पण त्रैमासिक पत्रिका का भी विमोचन किया।

सेब और कीवी पर मिशन मोड में कार्य किया जाए

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत सरोवर योजना के तहत 1200 और अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला है। इनसे लोगों की आजीविका को कैसे बढ़ेगी इस पर भी ध्यान दिया जाए। इनको मत्स्य पालन से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुबाड़ के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली 48 हजार रूपये की धनराशि को बढ़ाने के लिए जल्द प्रस्ताव लाया जाए। कृषि, बागवानी और पशुपालन को भी तेजी से बढ़ावा दिया जाए, तो वहीं सेब और कीवी पर मिशन मोड में कार्य किया जाए। सीएम धामी हर 15 दिन में इसकी स्वयं समीक्षा करेंगे।

RELATED NEWS

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

June 3, 2026
5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

June 3, 2026

पर्वतीय शैली में बनाए जाएं भवन

सीएम ने आगे कहा कि राज्य में बागवानी को बढ़ावा देकर लोगों की आर्थिक स्थिति में तेजी से मजबूत करने का प्रयास किया जाए। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी उचित ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष आवास निर्माण कार्यों में तेजी से कार्य हो करने निर्देश दिए।

उन्होंने राज्य सरकार के लक्ष्य के अनुसार साल 2025 तक समूहों की 1.25 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करने पर भी बल दिया। सीएम ने कहा कि विभिन्न विभागों और कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जो भवन बनाए जा रहे हैं, उनको पर्वतीय शैली में बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिनका मुआवजा भुगतान नहीं हुआ है वह शीघ्र किया जाए।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत उत्तराखंड का देश में पांचवा स्थान

बता दें कि केंद्र पोषित योजनाओं में मनरेगा के तहत अमृत सरोवर योजना, आधार सीडिंग में उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर पहले और ससमय भुगतान में तृतीय स्थान पर है। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्तराखंड बजट आवंटन/स्वीकृति, रिवाल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश निधि में प्रथम स्थान व लखपति दीदी सर्वे में द्वितीय स्थान पर है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत भी उत्तराखंड देश में पांचवे स्थान पर है।

पिछले पांच सालों में इतनी तेज रही सड़क निर्माण की रफ्तार

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में 5838 करोड़ की लगात से 11621 किमी. मार्गो का निर्माण हुआ और 875 बसावटें संयोजित की गई। वहीं उत्तराखंड राज्य स्थापना से 2017 तक की बात करें तो राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3994 करोड़ रूपये की लागत से 10243 किमी. के कुल 1310 कार्य स्वीकृत हुए और 955 बसावटें संयोजित की गई। जबकि 2017 से अब तक राज्य में 6375 करोड़ रूपये की लागत से 10034 किमीं के कुल 1468 कार्य स्वीकृत हुए हैं और 875 बसावटें संयोजित की गई हैं।

मनरेगा के तहत हर साल 5.5 लाख परिवारों को रोजगार से जोड़ा गया

पिछले पांच सालों में राज्य में मनरेगा के तहत हर साल 5.5 लाख परिवारों को रोजगार से जोड़ा गया। जिसमें से 56 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिया गया। इसके अलावा आजीविका पैकेज के अंतर्गत 13500 परिवारों को आजीविका संसाधनों से जोड़ा गया। दीनदयाल अन्त्योदय योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पिछले पांच सालों में 3.49 लाख परिवारों के 52613 समूहों में संगठित किया गया। 38882 समूहों को रिवाल्विंग फंड तो वहीं 23952 समूहों को सी.आई.एफ की धनराशि वितरित की गई। 29289 समूहों को लखपति दीदी के रूप में तैयार किया गया।

इस बैठक के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी, आयुक्त ग्राम्य विकास श्री आनन्द स्वरूप, अपर सचिव श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, श्री उदयराज, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम,  श्री अरूणेन्द्र चौहान, श्री योगेन्द्र यादव और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: horticulturemeetingNews1IndiaPushkar Singh DhamiSecretariatUTTRAKHANDwild animals
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Justice Delivered After 34 Years:बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी...

5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Small LPG Cylinder: हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। इस...

India Weather Alert June 2026

Weather update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की जारी किया चेतावनी ,लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Weather alert : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके...

Twisha Sharma Murder Case

Witness Attacked: त्विषा शर्मा मामले के अहम गवाह को अदालत में गवाही से रोकने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

Twisha Sharma Murder Case: भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा हत्याकांड से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले के...

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

by SYED BUSHRA
May 30, 2026

Charbagh Station Accident:लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post

Joshimath Sinking: खतरे में जोशीमठ, भू वैज्ञानिकों ने किया ऐसा दावा कि सुनकर दहल गया हर कोई

BCCI ने किया नई मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी का गठन, इन 5 नामों को किया गया फाइनल, चेतन शर्मा फिर बने चेयरमैन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist