Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

CM गहलोत की तबीयत नासाज होने के बावजूद, महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में हुए शामील

Web Desk by Web Desk
August 5, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जंतर- मंतर और प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध- प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुक्रवार सुबह जयपुर से दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्होंने इसी के चलते उदयपुर, सिरोही और अहमदाबाद के कार्यक्रम भी निरस्त किए हैं। बावजूद इसके मुख्यमंत्री गहलोत दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री आवास और जंतर मंतर पर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रखा गया है लेकिन दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। जंतर-मंतर को छोड़कर तमाम इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। साथ ही निर्देश भी दिए गए कि अगर कोई भी धारा 144 का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बावजूद इसके, कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर भी पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।

RELATED POSTS

Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अचानक लुढ़के दाम,क्या ट्रंप के बयान और वैश्विक संकेत बने बड़ी वजह

Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अचानक लुढ़के दाम,क्या ट्रंप के बयान और वैश्विक संकेत बने बड़ी वजह

January 24, 2026

U P Foundation Day: गौरवशाली इतिहास से विकास की नई उड़ान भर भारत का सबसे प्रभावशाली विकास मॉडल बना

January 24, 2026

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत का रविवार शाम जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी करेंगे और ईडी की कार्रवाई से निपटने की रणनीति पर मंथन करेंगे। दो माह में सीएम गहलोत का यह पांचवा दिल्ली दौरा है। इससे पहले जून में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते सीएम गहलोत लगातार एक सप्ताह तक दिल्ली में मौजूद रहे थे और उसके बाद भी सीएम दिल्ली गए थे। जुलाई में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे थे। अब महंगाई के खिलाफ होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अचानक लुढ़के दाम,क्या ट्रंप के बयान और वैश्विक संकेत बने बड़ी वजह

Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अचानक लुढ़के दाम,क्या ट्रंप के बयान और वैश्विक संकेत बने बड़ी वजह

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Gold Silver Price Fall: बीते दिनों सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया था। चांदी का भाव रिकॉर्ड 3.35...

U P Foundation Day: गौरवशाली इतिहास से विकास की नई उड़ान भर भारत का सबसे प्रभावशाली विकास मॉडल बना

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Uttar Pradesh Foundation Day: आज पूरे उत्तर प्रदेश में स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा...

Semiconductor: धोलरा बनेगा सेमीकंडक्टर का हब, ASML की एडवांस्ड लिथोग्राफी तकनीक से भारत बनेगा सिरमौर

Semiconductor: धोलरा बनेगा सेमीकंडक्टर का हब, ASML की एडवांस्ड लिथोग्राफी तकनीक से भारत बनेगा सिरमौर

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Semiconductor New Beginning: भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक देश को चिप्स के लिए...

wedding controversy: किसने लगाए संगीन आरोप, बताई अनकही सच्चाई, कैसे दोस्ती, प्यार और भरोसे का रिश्ता  बिखरा

wedding controversy: किसने लगाए संगीन आरोप, बताई अनकही सच्चाई, कैसे दोस्ती, प्यार और भरोसे का रिश्ता बिखरा

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

mandhana wedding controversy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी...

supreme court infrastructure upgrade and future constitutional courts plan by cji

Supreme Court: CJI सूर्यकांत ने बताया कैसी होंगी भविष्य की अदालतें, वकील क्यों बोले इसकी कभी जरूरत ना पड़े

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Supreme Court Future Vision: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के बदलते बुनियादी ढांचे...

Next Post

यहां के चट्टानों में बने कमंडल के पानी से लोगों को मिलती है सभी पापों से मुक्ति,सैकड़ों सालों से भरा है पानी

चीन ने अंतरिक्ष में भेजा ये खास स्पेसक्राफ्ट, अब चीन से अंतरिक्ष जाने वालों को नहीं होगी कोई परेशानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist