सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत, 150 दिन-3570 KM की दूरी-कंटेनर में रात, ऐसा होगा सफर

by Juhi Tomer
सितम्बर 7, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी. राहुल गांधी तमिलनाडु पहुंच गए हैं. सबसे पहले वो श्रीपेरुमबुदुर पहुंचे. यहीं उनके पिता राजीव गांधी की हत्या हुई थी. राहुल गांधी ने यहां समाधि स्थल के सामने बैठकर प्रार्थना की. उनके साथ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी नजर आ रहे थे. 1991 में यहां राजीव गांधी शहीद हुए थे. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी वहां पहली बार पहुंचे हैं.

राहुल गांधी वहां कामराज मेमोरियल और दूसरे जगहों पर भी शाम जाएंगे. शाम 4.30 बजे के करीब स्टालिन उन्हें तिरंगा सौंपेंगे. फिर 5.00 बजे एक जनसभा को संबोधित करने के साथ यात्रा की औपचारिक शुरूआत होगी. 60 के करीब कन्टेनर में ही रात में राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा करने वाले रोक रुकेंगे. एक कन्टेनर में 4 से 12 तक लोग रुक सकते हैं.

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026

Tamil Nadu: Rahul Gandhi pays tribute to father Rajiv Gandhi ahead of 'Bharat Jodo Yatra'

Read @ANI Story | https://t.co/WnpnGRdZO1#RahulGandhi #BharatJodoYatra #RajivGandhi #Congress #TamilNadu pic.twitter.com/zLXdlrxwkW

— ANI Digital (@ani_digital) September 7, 2022

कोई भी होटलो में नहीं रुकेगा

भारत जोड़ो यात्रा के तहत खुले मैदान में ग्राम बनाया गया है. यात्रा जब अगले स्पॉट पर जाएगी तो ये आगे किसी मैदान में यही सेट अप लगेगा. कहीं भी फाइव स्टार होटल में या होटल में कोई नहीं रुकेगा. चूंकि लम्बी यात्रा है इसलिए कहीं बहुत गर्मी या नमी बहुत ज़्यादा होगी इसलिए सिर्फ एसी का इस्तेमाल किया गया है, वरना बन्द कन्टेनर में रहा नहीं जा सकता. मच्छर और कीड़ों-मकौड़ों से भी बचना है, इसलिए कांग्रेस इसे सादगी भरी यात्रा बता रही है.

कांग्रेस में नया जोश भरने की तैयारी

कहने को तो ये राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है लेकिन हकीकत ये ही कि कांग्रेस अब तक के अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है. राहुल गांधी उसमें नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी आज भारत के सबसे दक्षिणी छोर तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. राहुल की गांधी की ये यात्रा लगभग 150 दिन चलेगी. इस दौरान 3570 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी.

तमिलनाडु में शाम पांच बजे यात्रा की शुरूआत होगी

कांग्रेस का कहना है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद देश में प्रेम और भाईचारे को फैलाना है. जबकि सियासी जानकार कुछ अलग ही राय रखते हैं. इस यात्रा को 2024 के चुनाव से पहले पीएम मोदी को मात देने के लिए राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. राहुल गांधी आज शाम 5.00 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरूआत होगी. शाम 4.30 बजे तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन राहुल गांधी को तिरंगा सौंपेंगे.

150 दिन तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

यात्रा के शुभारंभ से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे. शाम करीब 4 बजे महात्मा गांधी मंडपम में कार्यक्रम होना है. इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा. भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में दौरान हर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता इससे जुड़ेंगे. कई जगहों पर चौपाल और आम सभाएं भी आयोजित की जाएंगी.

Tags: CongressMega Congress Yatra TodayRahul GandhiRahul Gandhi To Launch Mega Congress Yatra Today
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Next Post

UP: अस्पताल में होमगार्ड ने बुजुर्ग महिला से की बदसलूकी, झूठा आरोप लगाकर जबरन कर रहा था खींचतान, Video वायरल

बेटे युग के साथ लालबाग में Ajay Devgn ने लिया, बप्पा का आशीर्वाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist