गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

मेरे पास आया संदेश, AAP तोड़कर BJP में आ जाओ, सारे केस बंद करवा देंगे, बोले मनीष सिसोदिया

by Web Desk
अगस्त 22, 2022
in चुनाव, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Excise Policy Row: आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सियासी घमासान जोरों पर है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की ओर से ऑफर मिला है. दिल्ली के डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें आम आदमी पार्टी को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए ऑफर दिया है.

मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं. सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं, जो करना है कर लो.”

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026
https://twitter.com/msisodia/status/1561579101059796992

AAP का दांव या फिर BJP का दबाव!

इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है की AAP नेता ने यह दावा ऐसे समय में कर रही है जब दिल्ली में नई आबकारी नीति के मामले में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच चल रही है. इस कथित घोटाले में वह प्रमुख आरोपी हैं. तो क्या अब इस सियासत को लेकर एक नया दांव खेला जा रहा हैं, या फिर हकीकत में बीजेपी आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए सिसोदिया पर दबाव डालने की कोशिश कर रही हैं।

सीबीआई ने इस मामले में करीब 13 लोगों के यहां छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए हैं. बीजेपी का दावा है कि इस आबकारी नीति के जरिए आम आदमी पार्टी ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया जिसके चलते दिल्ली सरकार के आर्थिक नुकसान हुआ.

सिसोदिया के खिलाफ जारी हुआ सर्कुलर नोटिस

दरअसल शराब घोटाले मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सिसोदिया समेत 14 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. वहीं डिप्टी सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद उन्होंने कहा कि ये क्या नौटकी है? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

सिसोदिया ने पीएम मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक बयान भी शेयर किया है, जिसमें वो सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं. इसके बाद सीबीआई ने इससे जुड़े दस्तावेज ईडी को भी सौंप दिए हैं. उसके बाद ईडी ने भी सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.

‘नहीं हुआ कोई शराब घोटाला’

मनीष सिसोदिया शराब नीति पर पहले ही कह चुके हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ, सब बकवास है. सीबीआई जांच की जरूरत ही नहीं है. इसके साथ ही गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि बात घोटाले की नहीं है इसलिए गिरफ्तारी कर लेंगे, घोटाले की चिंता करते तो गुजरात की अवैध शराब की जांच होती. इनकी दिलचस्पी अरविन्द केजरीवाल को रोकने की है.

Tags: AAPadesh guptaBJPbjp vs aapDelhi Excise Policy RowMANISH SISODIYA
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post

छुट्टी के दिन प्रिंसिपल ने बहाने से छात्रा को बुलाया स्कूल, छात्रा ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत

बाहुबली राजन तिवारी ने जेल ले जा रहे सिपाहियों को दी जान से मारने की धमकी, हुआ केस दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist