शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना, बोले- कोई भी भारतवासी स्वीकार…

by Ayushi Dhyani
जून 1, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां जिला भाजपा कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बृजेश पाठक ने जिले के सभी भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में जो काम प्रदेश में नहीं हो सके, वह सभी काम केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में हो रहे हैं। हमें यह संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान बृजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी पर किया वार

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने बृजेश पाठक को बीमार बताया था। बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पूरी तरह से डीरेल्ड हैं। अखिलेश यादव कब क्या कहेंगे, उनका अपनी भाषा से पूरी तरह से नियंत्रण खो चुका है। उन्हीं की तरह ही समाजवादी पुत्र भी दिग्भ्रमित है। वहीं बृजेश पाठक ने अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मुस्लिमों, सिख, ईसाई, दलित और आदिवासियों पर दिए बयान को गलत और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर किसी को भी इस तरह से भारत का अपमान नहीं करना चाहिए। इस तरह के बयान को कोई भी भारतवासी स्वीकार नहीं करेगा।

RELATED NEWS

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

सितम्बर 5, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

क्या बोले बृजेश पाठक ?

बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यालय पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। बाराबंकी जिले को पूरे प्रदेश में इस बात का गौरव हासिल है कि वह लखनऊ का हिस्सा है। ऐसे में सरकार बाराबंकी को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करेगी। स्वास्थ्य के साथ ही सभी विकास योजनाएं समय से पूरी कराई जाएंगी। इसके अलावा जिले में हाईवे पर स्थित अस्पताल की समीक्षा की है। आने वाले समय में वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरकार मेडिकल कॉलेज बना रही है। जिन 14 जिलों में अभी काम नहीं शुरू हुआ है। वहां भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews 1 india news technews hindi updatenews india hindi breaking newsnews technews tech hindi newsUP Hindi NewsUpdateUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

Ayushi Dhyani

Related Posts

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Next Post

90 साल के बुजुर्ग को मिली आजीवन कारावास की सजा, 10 दलितों को उतारा था मौत के घाट

Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले बृजभूषण सिंह, पुलिस जांच का इंतजार कीजिए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist