शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

ईरान के राष्ट्रपति की इस हरकत की वजह से हिजाब आंदोलन हुआ और तेज

by Abhinav Shukla
सितम्बर 23, 2022
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

ईरान हिजाब आंदोलन की आग में जल रहा है। जिसका अमानवीय चेहरा पूरी दुनिया देख रही है। वहीं, दूसरी ओर विश्व के सामने अपने देश की अच्छी छवि रखने के बजाय ईरानी राष्ट्रपति अब्राहिम रायसी अब भी रूढ़ीवादी सोच में बंधे नजर आ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अमेरिका में पहले से तय अपना इंटरव्यू अपने धार्मिक कट्टरता के कारण रद्द कर दिया। जी, हां क्योंकि इंटरव्यू लेने वाली महिला पत्रकार ने हिजाब पहनकर उनसे सवाल पूछने की उनकी शर्त को मानने से इनकार कर दिया था। महिला न्यूज एंकर ने ट्वीट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

सीएनएन के चीफ इंटरनेशनल एंकर क्रिस्टियन एमनपॉर ने बताया कि उन्हें इंटरव्यू के दौरान हेडस्कार्फ़ पहनने का सुझाव दिया गया था, एमनपॉर ने इससे इनकार कर दिया। जिसके बाद इंटरव्यू को कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने कई ट्वीटस के जरिए बताय़ा कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान महसा अमिनी की मौत से लेकर ईरान को लेकर कई सवालों को तैयार किया था।

RELATED NEWS

NYT Claims:क्या पूर्व ईरानी राष्ट्रपति थे मोसाद के एजेंट या अमरीकी प्रोपगेंडा ,किस अखबार की रिपोर्ट से मचा बवाल,

NYT Claims:क्या पूर्व ईरानी राष्ट्रपति थे मोसाद के एजेंट या अमरीकी प्रोपगेंडा ,किस अखबार की रिपोर्ट से मचा बवाल,

जुलाई 16, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

Protests are sweeping Iran & women are burning their hijabs after the death last week of Mahsa Amini, following her arrest by the “morality police”. Human rights groups say at least 8 have been killed. Last night, I planned to ask President Raisi about all this and much more. 1/7

— Christiane Amanpour (@amanpour) September 22, 2022

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कई हफ्तों की मेहनत और लगभग 8 घंटे लाइट और कैमरा सेटअप लगाने की मेहनत के बाद हम ईरानी राष्ट्रपति का इंतजार कर रहे थे, यह अमेरिकी धरती पर उनका पहला इंटरव्यू होने वाला था, जहां उनके न्यूयॉर्क दौरे से लेकर ईरान के हालात तक पर चर्चा होनी थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का एक सहयोगी इंटरव्यू से पहले आया और उसने मुझे हेडस्कार्फ पहनने का सुझाव दिया और कहा कि यह मुहर्रम का पवित्र महीना है, जिसपर अमेरिकी पत्रकार ने बताया कि मैंने उन्हें विनम्रता से मना करते हुए बताया कि हम न्यूयॉर्क में हैं, जहां हेडस्कार्फ को लेकर कोई कानून या परंपरा नहीं है।

ईरान में हिजाब विरोध-प्रदर्शनों के बीच सरकार ने इंटरनेट पर लगाई रोक

बता दें कि यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब महसा अमिनी की मौत को लेकर ईरान में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अमिनी को ईरान की पुलिस ने कथित हिजाब सही से नहीं पहनने के लिए हिरासत में लिया था।

वहीं, ईरान में हिजाब प्रतिबंध को हटाने को लेकर मामला तेज हो गया है। पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद हालात हर दिन के साथ बिगड़ते जा रहे हैं। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। महिलाएं अपने हिजाब को पुलिस के सामने उतार रही हैं और अपने बालों को काट रही हैं। बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईरान की सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की पुलिस ने 22 वर्षीय महसा अमीनी को हिजाब को गलत तरीके से पहनने के लिए हिरासत में लिया था। विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों का पुलिस से भी टकराव हुआ है और वे सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, ईरान के कुछ लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बुधवार से वे मोबाइल से इंटरनेट नहीं चला पा रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया था। प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने इन पर नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज करने के साथ ही अन्य कड़े तरीकों का भी इस्तेमाल किया है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठियों, आंसू गैस और पानी की वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। इन प्रदर्शनों में आठ लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है। इनमें से चार को सुरक्षा बलों ने मारा है। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। हालांकि, ईरान के अधिकारियों ने तीन लोगों की मौत की जानकारी दी है और इसके लिए अज्ञात गुटों को जिम्मेदार बताया है। ईरान में कड़े इस्लामिक कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों को कुछ अन्य देशों के लोगों से भी समर्थन मिल रहा है।

नेटवर्क इंटेलिजेंस फर्म केनटिक के डायरेक्टर डोग मेडोरी ने बताया कि ईरान में मोबाइल डेटा सहित इंटरनेट सर्विस को ब्लॉक कर दिया गया है। यह देश में मौजूदा स्थिति के कारण सरकार की ओर से की गई कार्रवाई हो सकती है। देश की सभी टेलीकॉम सर्विसेज के लिए इंटरनेट लगभग बंद है।” ईरान में बड़े पैमाने पर बिटकॉइन की माइनिंग भी होती है। इंटरनेट बंद होने से माइनर्स पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

Tags: christiane amanpouriran newsIran President Newsmahsa aaminiNews1India
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

NYT Claims:क्या पूर्व ईरानी राष्ट्रपति थे मोसाद के एजेंट या अमरीकी प्रोपगेंडा ,किस अखबार की रिपोर्ट से मचा बवाल,

NYT Claims:क्या पूर्व ईरानी राष्ट्रपति थे मोसाद के एजेंट या अमरीकी प्रोपगेंडा ,किस अखबार की रिपोर्ट से मचा बवाल,

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

Mahmoud Ahmadinejad Mossad Claims: अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट ने ईरान, इजरायल और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे पर तीखा प्रहार, इशारों में ही उद्धव ठाकरे को दिया ये जवाब

Janhvi Kapoor: एयरपोर्ट पर लुक देखकर एक फैन ने कहा - शर्ट के बटन बंद करना भूल गई क्या?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist