शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

पाकिस्तान में मचा हाहाकार! एक मुट्टी आटे के लिए लोगों के बीच मारामारी, भारत में शामिल करने की कर रहे मांग, जानिए कौन- कौैन से देश ने बढ़ाया मदद का हाथ

by Juhi Tomer
जनवरी 15, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान के हालात आए दिन बिगड़ते ही जा रहे है। पाकिस्तान इस वक्त अर्थिक संकट का सामना कर रहा है जिसके हालात अब श्रीलंका से भी बत्तर हो गए हैं। सबसे बुरा मंजर तो गिलगित और बाल्टिस्तान का है। यहां महंगाई इस कदर बढ़ती जा रही है कि आटे के दाम आसमान छू रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें साफ तौर पर देखा गया था कि आटे के पिछे लोग एक दूसरे से ही हाथापाई कर रहे थे। एक मुट्टी आटे के लिए लोगों के बीच मारामारी मची हुई है। वहीं बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में सैकड़ो बाइक सवार आटे से लदे ट्रक का पीछा करते देखे जा रहा है।

भारत में शामिल करने की कर रहे मांग

आपको बता दें कि आटे की कीमत 150 रुपये प्रति किलो के पार चली गई है। यहां के लोगों का अपनी सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। हालात ऐसे हो गए है कि लोग अब सड़को पर उतर कर भारत में शामिल करने की मांग कर रहे है। पाकिस्तान की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। याद हो आपको की ये वहीं पाकिस्तान है जिससे पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भट्ट ने भारत से हार के बाद कहा था की- चाहे कुछ भी हो जाए भले ही हमें घास की रोटियां खानी पड़े, लेकिन हम एटम बम बनाकर ही हम लेंगे। पाकिस्तान ने अपनी जिद्द पर अड़कर भले ही जैसे-तैसे परमाणु बम हासिल कर लिया हो लेकिन ऐसा करने में उसके यहां घास की रोटी खाने की अब नौबत आ पड़ी है।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

अगस्त 13, 2026

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

वहीं अब गिलिगित बल्टिस्तान में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लोगों के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पिछले 12 दिनों से लोग सड़क पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं उनकी मांग है कि करगिल रोड खोल दी जाए और साथ ही भारत में लद्दाख के साथ जोड़ने की बात कर रहे है। लोगों की मांग यहीं नहीं रुकी प्रदर्शनकारियों ने देश में गेहूं समेत अन्य खाद्य सामाग्री पर सब्सिडी की बहाली, लोड-शेडिंग अवैध जमीन पर कब्जा समेत प्राकृतिक संसाधनों के शोषण जैसे कआ गंभीर मुद्दों को उठाया है। वहीं लोगों का कहना है कि पाकिस्तान सेना गिलगित-बालिस्तान की जमीन और संसाधनों पर जबरदस्ती कब्जा कर रही है।

चलिए आपको बतातें हैं कि वो कौन कौैन से देश है जो इस वक्त पाकिस्तान के बुरे वक्त में साथ देनें के लिए आगे आए हैं

  • पाकिस्तान की मदद के लिए सऊदी अरब ने अपना हाथ बढ़ाया है। बता दें कि अब तक कुल तीन डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान कर चुका है। वह पाकिस्तान को चार फिसदी की दर एक साल के लिए तीन अरब डॉलर का कर्ज दे चुका हैं।
  • चीन ने पाकिस्तान की मदद के लिए एक अरब डॉलर की अतिरिक्त मदद देनें का वादा किया है।
  • पाकिस्तान की मदद के लिए अमेरिका ने भी हाथ आगे किए है। अमेरिका ने 10 करोड़ डॉलर की राशि देने की बात कहीं हैं।
  • पाकिस्तान को अतिरिक्त 90 लाख पाउंड की मदद देने को तैयार है ब्रिटेन
  • जर्मनी अब तक पाकिस्तान को 8.8 करोड़ यूरो की मदद दें चुका है। यह मदद बाढ़ से पाकिस्तान को उबारने की दिशा में खर्च के लिए दिए है।
  • एशियाई देश जापान पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास योजनाओं के लिए 8.8 करोड़ डॉलर की मदद दे रहा है.

एक साल में दामों में आया बदलाव

पाकिस्तान में 6 जनवरी 2022 के मुकाबले 6 जनवरी 2023 को प्याज की कीमत 36.7 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220.4 रुपये प्रति किलो हो गई है। बॉयलर चिकन की औसत कीमत की बात करें तो 210.1 रुपये प्रति किलो से 383.5 रुपये प्रति किलो, वहीं नमक का दाम 32.9 रुपये प3ति किलो से 49.1 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा था। बासमती चावल की किमत इस अवधि में 100.3 रुपये से बढ़कर 146.6 रुपये प्रति लिटर पर पहुंच गया, सरसों के तेल का दाम 374.6 रुपये प्रति लीटर से उछलकर 532.5 रुपये और दूध की कीमत 114.8 रुपये प्रति लीटर की जगह 149.7 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

महंगाई पहुंची 25 फीसदी तक

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स की ताजा रिपोर्ट जो सामने आई है उसके मुताबिक आकंड़ो पर गौर करें तो देश में महंगाई की तस्वीर साफ हो जाती है। यहां बता दें कि पाकिस्तान में दिसंबर 2021 में 12.30 फीसदी के मुकाबले बीते दिसंबर 2022 में महंगाई दर लगभग दोगुनी बढ़ गई जो कि अब 24.5 फीसदी हो गी है। आंकड़ों में ये इजाफा खासतौर पर खाद्य सामानों की कीमतों में आए उछाल के चलते देखने को मिला है. सालभर में ही पाकिस्तान में खाद्य महंगाई दर 11.7 फीसदी से बढ़कर 32.7 फीसदी तक पहुंच गई है

Tags: Business NewsNews in HindiPAKISTANPakistan CrisisPakistan Economic CrisisPakistan EconomyPakistan Food InflationPakistan Fuel CrisisPakistan InflationPakistan LPG ShortagePakistan Milk Pricepakistan NewsPakistan Wheat Price
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

Jio-Bofa Deal : बड़ी साझेदारी, जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Strategic Partnership : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने जियो क्रेडिट लिमिटेड के लिए एक...

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Death Claim, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

Next Post

Mayawati Birthday: बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन आज, प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

UP: योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 75 लाख परिवारों को नल कनेक्शन देने वाले क्लब में UP होगा शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist