Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

Mainpuri: अखिलेश यादव के करीबी माने जानें वाले सपा के पूर्व विधायक राजू यादव कोर्ट में हुए तलब, 2014 में की थी बिजली अधिकारी से मारपीट

Juhi Tomer by Juhi Tomer
December 23, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आठ वर्ष पूर्व मैनपुरी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से की गई मारपीट के मामले में आरोपी बनाए गए सपा के पूर्व विधायक और उनके पांच साथियों को कोर्ट में तलब किया गया है। बता दें कि इन आरोपियों को मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय कर दी गई है। अधिशासी अभियंता से की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। लेकिन अभियंता ने एफआर को चुनौती दी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई शुरु की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत महेंद्र कुमार के साथ 26 सितंबर 2014 का देवी रोड स्थित कार्यालय में मारपीट की गई थी। अधिशासी अभियंता ने तत्कालीन सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव सहित राजेश उर्फ छुंटकी निवासी देवी रोड , रामविलास उर्फ पप्पू निवासी हवेली नारायणपुर, श्यामवीर निवासी कमलपुर, अभिनंदन निवासी नगला नंदे, प्रमोद निवासी अंजनी के खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट करने सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाने, जाति सूचक गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

RELATED NEWS

MainpuriWomanStoneRumourCaseUpdate

Mainpuri News:मैनपुरी में महिला के पत्थर बनने की किसने फैलाई खबर, मचा हड़कंप, जुटी भारी भीड़ पुलिस ने बताया अफवाह

February 5, 2026
Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Mainpuri news:घने कोहरे के कारण स्कूल वैन से टकराया ट्रक, मौके पर चालक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

January 16, 2026

वहीं पुलिस ने जांच करने के बाद मामले मे फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में भेज दी। अधिशासी अभियंता ने फाइनल रिपोर्ट को चुनौती देकर अपने अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया के माध्यम से प्रोटेस्ट पिटीशन दायर किया गया है। वहीं पुलिस पर जांच मे मनमाने तरीके से जांच करके फाइनल रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। प्रोटेस्ट पिटीशन दायर किया। पुलिस पर जांच में मनमाने तरीके से जांच करके फाइनल रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने 30 अक्तूबर 2014 को कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट भेजी

प्रोटेस्ट पिटीशन की सुनवाई स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट चंपट सिंह की कोर्ट मे हुई। सुनवाई करने के बाद स्पेशल जज ने पूर्व विधायक सहित पांचों लोगों को सम्मन भेजकर तलब किया है। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख तय कर दू गई है। अधिशासी आभियंता महेंद्र कुमार ने 26 सितंबर 2014 को रिपोर्ट लिखाई। वहीं पुलिस ने उनका मेडिकल भी कराया। मौके का नक्शा नजरी भी पुलिस ने बनाया। पुलिस ने जांच करने के बाद मामले को झूठा बताकर 30 अक्तूबर 2014 को कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट भेज दी। पुलिस ने धारा 332, 353, 342, 506 आईपीसी, एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद फाइल रिपोर्ट के बाद जज द्वारा अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजा गया। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दायर किया है। इस पर पूर्व विधायक सहित पांचों लोगों को सम्मन भेजकर कोर्ट में तलब किया है। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार दो साल पहले रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान में वह बरेली में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके साथ हुई मारपीट का मामला आठ साल बाद पूर्व विधायक सहित पांचों लोगों को तलब किए जाने पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Tags: Agra News in Hindiassaultelectricity department mainpuriformer MLAinjuredLatest Agra News in Hindimainpuri newsmainpuri policepoliceraju yadav
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

MainpuriWomanStoneRumourCaseUpdate

Mainpuri News:मैनपुरी में महिला के पत्थर बनने की किसने फैलाई खबर, मचा हड़कंप, जुटी भारी भीड़ पुलिस ने बताया अफवाह

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Mainpuri Rumour Case: मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। कुरावली क्षेत्र...

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Mainpuri news:घने कोहरे के कारण स्कूल वैन से टकराया ट्रक, मौके पर चालक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
January 16, 2026

School van accident in Mainpuri:जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा...

भीषण सड़क हादसे से दहल उठा मैनपुरी, पति-पत्नी और तीन बेटियों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसे से दहल उठा मैनपुरी, पति-पत्नी और तीन बेटियों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

by Vinod
August 1, 2025

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां के बेवर थाना क्षेत्र...

Noida Police Encounter: नोएडा में फिर दिखा पुलिस का दम,एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Noida Police Encounter: नोएडा में फिर दिखा पुलिस का दम,एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

by Ahmed Naseem
February 20, 2025

Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस ने एक और शानदार ऑपरेशन में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान...

Jhansi News: एसएसपी ऑफिस के सामने  खोली चाय की दुकान, सस्पेंड होने के बाद इंस्पेक्टर ने परिवार की जिम्मेदारी निभाने का चुना अनोखा तरीका

Jhansi News: एसएसपी ऑफिस के सामने खोली चाय की दुकान, सस्पेंड होने के बाद इंस्पेक्टर ने परिवार की जिम्मेदारी निभाने का चुना अनोखा तरीका

by Ahmed Naseem
February 4, 2025

Jhansi News: झांसी जिले में एक चाय की दुकान इन दिनों बड़ी चर्चा में है, और खास बात ये है...

Next Post

Oscars Awards में पाकिस्तान करेगा भारत का सामना, इस फिल्म से Pak को है काफी उम्मीद

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में आज पूरा हो रहा पहला चरण, कोरोना का नहीं पड़ेगा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist