गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mainpuri news:घने कोहरे के कारण स्कूल वैन से टकराया ट्रक, मौके पर चालक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हुए, जिनमें दो गंभीर हैं।

by SYED BUSHRA
जनवरी 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

School van accident in Mainpuri:जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक ईको वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वैन सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार चार बच्चे घायल हो गए।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा स्थित श्रीमती बीकेजी एजुकेशनल एकेडमी की ईको वैन शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन चालक मोहित पुत्र हरिवन, निवासी ग्राम सूरजपुर कुरावली, ग्राम राजलपुर से बच्चों को लेकर करीब सुबह नौ बजे स्कूल की ओर निकला था।

RELATED NEWS

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

जुलाई 17, 2026
Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

जुलाई 9, 2026

ट्रक की टक्कर से पलटी वैन

जैसे ही वैन कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गोसाई के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक ने घने कोहरे के कारण वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे चालक व बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां से चालक और चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चालक की मौत, दो बच्चे सैफई रेफर

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने वैन चालक मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों में से दो बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। अन्य दो बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

कोहरे ने बढ़ाया खतरा

पुलिस के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। दुर्घटना में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Tags: mainpuri newsroad accident Indiaschool van accident
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad School Van Train Accident:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

Mohanlalganj School Van Accident: नशे में स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने युवक को टक्कर मार दूर तक घसीटा, बच्चे सहमें

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Mohanlalganj School Van Accident: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक बेहद लापरवाही भरा और चिंताजनक मामला सामने आया है। एक निजी...

kaushambi highway accident death case

Road Accident: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से परिवार का इकलौते बेटा स्कॉर्पियो चालक की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मार्च 7, 2026

Road Accident: कौशांबी जिले के अझुवा कस्बे के रहने वाले शिवांश त्रिपाठी (22) शुक्रवार की रात प्रयागराज से अपने घर...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

MainpuriWomanStoneRumourCaseUpdate

Mainpuri News:मैनपुरी में महिला के पत्थर बनने की किसने फैलाई खबर, मचा हड़कंप, जुटी भारी भीड़ पुलिस ने बताया अफवाह

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 5, 2026

Mainpuri Rumour Case: मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। कुरावली क्षेत्र...

Next Post
UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: 'पुलिस कपल' को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

Bike fire in Mathura parking

Mathura news :सदर तहसील के सामने पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, मौके पर मची अफरा तफरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist