Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

भीषण सड़क हादसे से दहल उठा मैनपुरी, पति-पत्नी और तीन बेटियों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मैनपुरी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां के बेवर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नगला ताल के पास जीटी रोड हाईवे पर कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।

by Vinod
August 1, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां के बेवर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नगला ताल के पास जीटी रोड हाईवे पर कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

मैनपुरी के नगला ताल स्थित जीटी रोड हाईवे पर बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025

पुलिस के मुताबिक मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है। दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में जिस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, उसे लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक्स किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मैनपुरी हादसा अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित इलाज दिलाया जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कई फिट ऊपर उछलकर वह दूसरी लेन पर आ गई। तभी कार की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

Tags: CM Yogi Adityanathfive people died in Mainpuri accidentmainpuri policeRoad accident in Mainpuri
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
November 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है। भारत के किसी भी तीर्थ स्थान पर जाकर बता दो...

Next Post
Ghaziabad News: विधायक कॉलोनी में लापरवाही की खुदाई! घरों में घुसा सीवर का पानी, नगर निगम बना तमाशबीन

Ghaziabad News: विधायक कॉलोनी में लापरवाही की खुदाई! घरों में घुसा सीवर का पानी, नगर निगम बना तमाशबीन

कुलदीप यादव के बाद कानपुर के अमन का हुआ टीम इंडिया में चयन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से गदर काटेगा कांस्टेबल का बेटा

कुलदीप यादव के बाद कानपुर के अमन का हुआ टीम इंडिया में चयन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से गदर काटेगा कांस्टेबल का बेटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist