Site icon News1India

Khatauli: घर वापसी… अखिलेश से तोड़ा रिश्ता, बीजेपी का थामा हाथ, फिर भगवा रंग में रंगने लौटे धर्म सिंह सैनी

समाजवादी पार्टी को आज पश्चिमी यूपी में एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। वह खतौली में जनसभा के दौरान सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन करेंगे। इसे बीजेपी में सैनी की घर वापसी कही जा रही है और पश्चिमी यूपी के पिछड़ों में पार्टी बड़ी सेंध मानी जा रही है।

‘बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देंगे’

बता दें कि सैनी ने बीजेपी पर पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया था और विधानसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव के खेमे में जा मिले थे। उस वक्त सैनी बीजेपी में आयुष मंत्री थे। ऐसा माना जा रहा है कि सहारनपुर से चुनाव हारने के बाद से धर्म सिंह सैनी को सपा में साइड लाइन कर दिया गया है।

वहीं धर्म सिंह सैनी ने बताया कि ‘मैंने इसलिए बीजेपी छोड़ी थी क्योंकि मेरी पार्टी में किसी भी तरह की बात नहीं सुनी गई थी। यहां तक कि संगठन के पदाधिकारियों की भी नहीं सुनी। इसके विरोध में 140 विधायकों ने धरना दिया था तब उन्हें धमकाए गया। तभी सबने तय किया था कि उसका बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देंगे।’

ऐसे बनाई सियासी रणनीति

वहीं सैनी ने दावा किया था हर दिन एक मंत्री और उसके साथ 2 से 3 विधायक बीजेपी छोड़ेंगे। इसी कड़ी में चुनाव से पहले करीब 20 नेताओं ने बीजेपी छोड़ दी थी। जिसके बाद 2019 में बीजेपी के विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा के में धरने पर बैठ गए। सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के आश्वासन के बाद विधायकों ने धरना खत्म किया।

कितनी बार बदला खेमा

बता दें क धर्म सिंह सैनी एक ही सीट से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 2002 में बसपा से सरसावा (नकुड़) विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। फिर 2007 और 2012 के चुनाव में बसपा से ही तीसरी बार विधायक चुने गए। फिर 2016 में उन्होंने अपना खेमा बदल दिया और 2017 में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़े। इसी के साथ चौथी बार चुनाव जीता दर्ज की। उन्होंने फिर अपना बैनर बदल दिया और 2022 में विधानसभा चुनाव में पहले ही बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हो गए। उन्होंने नकुड़ से चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार वह बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश चौधरी हार गए। उसे 315 वोटों के अंतर से हार मिली।

Exit mobile version