Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ: योगी के गढ़ में सिपाहियों पर हमला, दबंग आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

by abhishek tyagi
April 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखनाथ: गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर जिस तरह से रविवार को सिपाहियों पर हमला हुआ, वह बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। सिपाहियों पर ऐसे ताबड़तोड़ हमले किए गए, जैसे कि जान लेने के इरादे से आए हैं। अपराधी घटना के जरिए कोई बड़ा संदेश देना चाहते थे। दूसरी तरफ, मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर दौड़ पड़े। गोरखपुर से लखनऊ तक अफसरों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी घटना की जानकारी ली गई है।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा का एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने जायजा लिया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी। हर आने-जाने वाले की जांच की गई, फिर मंदिर परिसर में जाने दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर पहले से ही आतंकी निशाने पर रहा है। प्रमुख धार्मिंक स्थल होने के साथ ही मुख्यमंत्री का आवास भी है। लिहाजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं।

RELATED NEWS

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

June 3, 2026
Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

May 23, 2026

रोजाना सुबह-शाम चेकिंग भी की जाती है। इसी वजह से हमलावर को गोरखनाथ मंदिर अंदर दाखिल होते ही दबोच लिया गया। मंदिर सुरक्षा ड्यूटी के एसपी ने घटना के कुछ देर पहले ही मंदिर सुरक्षा की रुटीन चेकिंग भी की थी। गोरखनाथ मंदिर के दूसरे सभी गेट शाम में बंद ही रखा जाता है, यही वजह है कि आरोपी मुख्य गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी0 बोला, मैं चाहता था पुलिस मार दे गोली
जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए आरोपी ने खुद का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी बताया है। उसने यह भी बताया है कि वह गोरखपुर के सिविल लाइंस का ही रहने वाला है। जबकि, शुरुआती पूछताछ में कुछ और ही बात सामने आ रही थी। बताया जा रहा था कि मुंबई से आया है। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया था कि नौकरी छूटने से परेशान था और इसी वजह से सोचा कि पुलिस पर हमला करुंगा तो उसे मार देगी। यही वजह है कि पुलिस पर उसने हमला किया। लेकिन, उसका यह बयान किसी के गले के नीचे नहीं उतर रहा है।

इस वजह से लग रही साजिश

  • आरोपी का यह कहना कि वह चाहता था कि पुलिस उसे गोली मार दे, अगर यह सही है तो वह गोरखनाथ मंदिर ही क्यों गया? मंदिर के ठीक सामने ही थाना है, वहां भी पुलिस कर्मी रहते हैं।
  • सिर्फ पुलिस से मरना ही उसकी चाहत थी तो एक हमले के बाद वह शांत हो जाता, उसने सिपाहियों पर ताबड़तोड़ कई वार क्यों किए? फिर मंदिर परिसर में जाने के लिए पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश क्यों की?
  • घटनास्थल से मिले बैग से एक और बांका मिला है। एक बांका हमलावर के हाथ में था। लैपटॉप, पैन ड्राइव भी मिली है। यह गैर इरादतन कैसे हो सकता है?
  • अगर उसे पुलिस के हाथों मरना ही था तो पकड़े जाने से पहले तक बचने की कोशिश क्यों की?
  • मौजूद पुलिस वालों ने एक और आरोपित के होने की आशंका जताई है? आखिर वह कौन था?
Tags: Gorakhnath MandirGorakhpur NewsGorakhpur News in Hindiगोरखपुर Gorakhpur Newsगोरखपुर न्यूज़ वीडियो live today
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Yogi Adityanath Janata Darshan Gorakhpur: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सुनी जनता की समस्याएं गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनता दर्शन...

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Gorakhpur student suicide case:गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने...

RPF Recruitment: गोरखपुर RPF भर्ती में फर्जी दस्तावेज से कर रहे थे खेल,पिता-पुत्री को हो गई जेल ,जांच में क्या हुआ खुलासा

RPF Recruitment: गोरखपुर RPF भर्ती में फर्जी दस्तावेज से कर रहे थे खेल,पिता-पुत्री को हो गई जेल ,जांच में क्या हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
December 5, 2025

Fake Documents: गोरखपुर की आरपीएफ रिजर्व लाइन में चल रही आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया...

Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

by Gulshan
September 16, 2025

Gorakhpur News : गोरखपुर में गौ-तस्करों द्वारा की गई निडर और हैरान करने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी...

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

by SYED BUSHRA
August 28, 2025

Gorakhpur Emerging as Investors’ Choice: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से का गोरखपुर जिला अब उद्योग जगत की बड़ी कंपनियों की...

Next Post

5 से 11 अप्रैल तक हरिद्वार में होगी संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक

Which Games at Planet 7 OZ Casino Real Money?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist