Friday, November 27, 2026 6:04 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » thousands of electricity worker on strike » Gujarat Elections: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसको मिला टिकट, कौन हुआ रेस से बाहर

Gujarat Elections: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसको मिला टिकट, कौन हुआ रेस से बाहर

by Juhi Tomer
10/11/2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पार्टीयों में सरगर्मी बढ़ गई हैं। राज्य में दो चरण में चुनाव होंने हैं। बुधवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में भाजपा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग रात 11:30 बजे तक चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में पहुंचे थे। मीटिंग से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल और सीनियर विधायक भूपेंद्र सिंह चुडास्मा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इन दोनों नेताओं के अलावा कई और बड़े नाम सामने आए हैं जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वहीं विजय रुपाणी और नितिन पटेल ने अपने फैसले को लेकर लेटर भी जारी किया है।

नए युवाओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए- रूपाणी

इस बार चुनाव में नए लोगों, कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देनी चाहिए। मैं चुनाव नहीं लडूंगा ऐसा पत्र दिल्ली को लिखकर बताया है। केंद्रीय चुनाव समिति जिन भी प्रत्याशियों का चुनाव करेगी उनको जिताने का प्रयत्न करेंगे: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गांधीनगर pic.twitter.com/kaAZe34y06

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2022

विजय रुपाणी ने अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, इस बात की जानकारी दिल्ली तक पहुंचा दी है। सभी के सहयोग से 5 साल तक सीएम रहा, इस चुनाव में नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए, चुने गए उम्मीदवारों को जिताने के लिए हम काम करेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ रुपाणी सरकार में मंत्री रहे 8 नेताओं ने भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। रूपाणी सरकार में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा, प्रदीप सिंह जडेजा, सौरभ पटेल, विभारी बने दवे, कौशिक पटेल, योगेश पटेल, वल्लभ काकडिया भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में बता दिया है। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलनी चाहिए। मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा विधायक प्रदीप सिंह जडेजा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जडेजा ने कहा, मैं वटवा विधानसभा सीट का विधायक हूं। मुझे पार्टी द्वारा चार बार विधायक और राज्य मंत्रिमंंडल में मंत्री के रूप में काम करने का एक बड़ा अवसर दिया गया है। में स्वेच्छा से अगला विधानसभा चुनाव 2022 में नहीं लड़ना चाहता।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

देखा जाए तो इन नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा ऐसे वक्त पर की है जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओपी माथुर के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल शामिल हुए।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर रणनीति पर भी मंथन हुआ।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

इसी बीच खबर आ रही है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 182 सीटों वाले गूजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से टिकट दिया गया है। वे इसी सीट से मौजूदा विधायक है। वहीं क्रिेकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट गया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।#GujaratElections pic.twitter.com/n1AoTugnh8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2022

बीजेपी के कुछ अहम उम्मीदवार

  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से टिकट
  • वीरमनाम से हार्दीक पटेल को मिला टिकट
  • मांंडवी सीट से अनुरिद्ध भाई चुनाव लड़ेंगे।
  • आबड़ासा से प्रद्युम्न सिंह
  • गांधीधाम से मालतीबेन माहेश्वरी को टिकट मिला
  • दसाड़ा से पुरुषोत्तम भाई परमार चुनाव लड़ेंगे
  • मोरबी से कांति लाल अमृतिया को कैंडिडेट बनाया गया
  • जामनगर उत्तर से रिवाबा रविंद्र सिंह जाडेजा को टिकट मिला
  • राजौला सीट से हीरा बाई को उम्मीदवार बनाया गया था।
  • कालवाड़ से वेग जी भाई चुनाव लड़ेंगे
  • तलाला से भगवान भाई को टिकट मिला है।
  • जामनगर दक्षिण से रणछोड़ को टिकट मिला
  • अंकलेश्वर से ईश्वर सिंह ठाकोर पर दांव लगाया गया है।
  • सूरत उत्तर से कांति भाई को टिकट
  • भुज से केशव लाल पटेल
  • अंजार सीट से त्रिकम भाई झांगा
  • रापड़ से वीरेंद्र जडेजा
  • गोंडल विधानसभा सीट से गीता जडेजा
  • पोरबंदर सीट से बाबू भाई पोखरिया
  • जानूगढ़ से संजय भाई कोरड़िया
  • मांगरोल से भगवान जी भाई
  • सोमनाथ से मान सिंह को टिकट
  • उना से केसी राठौड़ को कैंडिडेट बनाया

बीजेपी की लिस्ट की बड़ी बातें

  • बीजेपी ने 182 में से 160 नामों का ऐलान कर दिया। इनमें से 84 नाम पहले चरण के उम्मीदवारों के है।
  • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे
  • बीजेपीने 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए है।
  • लिस्ट पर मोरबी हादसे ता भी असर दिखा। बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रिजेश मेरजा का टिकट काट दिया है।उनकी जगह कांति अमृतिया को टिकट मिला हैं। अमृतिया हादसे में लोगों को बचाते हुए नजर आए थे
  • हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट मिला है.
  • क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से टिकट
  • 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को बीजेपी ने इस बार टिकट दिया है.
  • बीजेपी की लिस्ट में 14 महिलाओं का नाम शामिल है.

Related Posts

Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

August 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

June 29, 2026
Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

June 3, 2026
लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

December 10, 2025
नक्सलवाद 2026 में खत्म करने की तैयारी, माओवादी बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

Amit Shah की चेतावनी के बीच माओवादियों का संदेश बोले—हथियार छोड़ने को तैयार

November 25, 2025
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

November 18, 2025
Next Post

मलाइका अरोड़ा बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की दुल्हनिया, मलाइका ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने हां कर दी'

Bigg Boss के घर में फिर वापसी करेंगी Archana Gautam गिरती TRP देख मेकर्स ने उठाया ये कदम

Kangana Ranaut: जया बच्चन ने खुलेआम किया कंगना को इग्नोर, जया ने कंगना के "हेलो" का नहीं दिया जवाब

POPULAR POST

Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

November 23, 2026
POCSO Act: कलयुगी महिला टीचर 15 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

POCSO Act: कलयुगी महिला टीचर 15 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

November 25, 2026
UPI refund complaint process

UPI Payment Failed: पैसे कट गए लेकिन भुगतान फेल, तो क्या करें जानिए पूरा तरीका

November 22, 2026
UP Weather Update

UP Weather:यूपी में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, सुबह धुंध और दिन में निकलेगी धूप; जानिए मौसम का कैसा रहेगा हाल

November 24, 2026
Gold Loan Interest: क्या सोना गिरवी रखना अब पड़ेगा महंगा? RBI की नई सलाह से जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

Gold Loan Interest: क्या सोना गिरवी रखना अब पड़ेगा महंगा? RBI की नई सलाह से जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर

November 25, 2026

LATEST

Gold Reserve Shift: मोदी ने करवाई विदेशी बैंकों से भारतीय सोने की घर वापसी, क्यूं ब्रिटेन ने एक लाख सैनिकों मांगे जानिए पूरा मामला

Gold Reserve Shift: मोदी ने करवाई विदेशी बैंकों से भारतीय सोने की घर वापसी, क्यूं ब्रिटेन ने एक लाख सैनिकों मांगे जानिए पूरा मामला

November 27, 2026
Bulandshahr Encounter: छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली लगी, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा, किसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

Bulandshahr Encounter: छेड़छाड़ के आरोपी को पैर में गोली लगी, पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा, किसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई

November 27, 2026
Vardhaman Jain Donation: तिरुपति में 208 करोड़ का सोना-हीरा दान करने वाले चेन्नई के कारोबारी कौन हैं, जानिए उनकी संपत्ति और कारोबार

Vardhaman Jain Donation: तिरुपति में 208 करोड़ का सोना-हीरा दान करने वाले चेन्नई के कारोबारी कौन हैं, जानिए उनकी संपत्ति और कारोबार

November 27, 2026
Delimitation Bill Politics: BJP को NDA का साथ, कांग्रेस-सपा का विरोध , DMK और NCP-SP ने रखीं अपनी शर्तें, जानिए किसका क्या रुख

Delimitation Bill Politics: BJP को NDA का साथ, कांग्रेस-सपा का विरोध , DMK और NCP-SP ने रखीं अपनी शर्तें, जानिए किसका क्या रुख

November 27, 2026
Delhi Gangrape Horror: किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, चाकू से बार बार गोदा, शरीर से अलग मिला हाथ, तीनों आरोपी नाबालिग

Delhi Gangrape Horror: किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, चाकू से बार बार गोदा, शरीर से अलग मिला हाथ, तीनों आरोपी नाबालिग

November 27, 2026
Ramayan Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने क्यों ठुकराई तुरंत सुनवाई की मांग? कही कौन सी बड़ी बात

Ramayan Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने क्यों ठुकराई तुरंत सुनवाई की मांग? कही कौन सी बड़ी बात

November 27, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India