मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

T20 मैच में इस खिलाड़ी ने बनाए 77 गेंदों में नाबाद 205 रन, 22 छक्कों और 17 चौकों की मदद से रचा इतिहास

by Vikas Baghel
अक्टूबर 9, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

जो इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी नहीं हुआ, जो दुनिया की नंबर एक टी20 लीग IPL के इतिहास में कभी नहीं हुआ, जो टी20 में पहले ना देखा ना सुना वो काम अब हो गया है।

भारतीय टीम के खिलाफ 2019 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रहकीम कार्नवाल(Rahkeem cornwall) ने T20 क्रिकेट में करिश्मा कर दिया है, वैसे तो रहकीम एक टेस्ट प्लेयर हैं और वेस्ट इंडीज की टीम के लिए उन्होने सिर्फ टेस्ट मैच ही खेले हैं लेकिन वे वेस्ट इडीज T20 लीग के साथ साथ घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। अब इसी T20 क्रिकेट में उन्होने एक करिश्मा कर दिया जिससे दुनिया भर में उनकी चर्चा हो रही है, उन्होने एक मैच में मात्र 77 गेंदों में 205 रन बनाए हैं, इस पारी में उन्होने 22 छ्क्के और 17 चौके भी लगाए।

RELATED NEWS

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

अगस्त 25, 2026
Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

अगस्त 24, 2026

कार्नवाल अपने वजन को लेकर भी पहले चर्चाओं में रहे थे क्योंकि एक ओर क्रिकेट में फिटनेस पर खास ध्यान दिया जाता है वहीं कार्नवल का वजन 140 किलो है वहीं उनकी लंबाई भी 6 फीट 6 इंच है। बहुत से आलोचकों ने उनके वजन को लेकर कई बार मजाक भी बनाया है लेकिन कार्नवाल ने अपने खेल से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

बता दें अमेरिका के अटलांटा में अटलांटा ओपन टी20 लीग खेली जा रही है, बुधवार 5 अक्टूबर को  यहां अटलांटा फायर और स्क्वायर ड्राइव टीम के बीच मुकाबला हुआ, इसी मैच में अटलांटा फायर की ओर से खेलते हुए रहकीम कार्नवाल(Rahkeem cornwall) ने दोहरा शतक ठोक डाला, सलामी बल्लेबाज कार्नवाल ने पहले तो मात्र 43 गेदों में अपना शतक पूरा किया उसके बाद कुल 77 गेंदों में 205 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 17 चौके और 22 छक्के लगाए।

इस मैच में अटलांटा फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 326 रन बनाए जिसके जवाब में विरोधी टीम स्क्वायर ड्राइव मात्र 154 रन ही बना पाई।

रहकीम हैं 360 डिग्री प्लेयर –

हाल ही में खुद रहकीम कार्नवाल ने यह दावा किया था कि वे 360 डिग्री खिलाड़ी हैं, उन्होने कहा था कि वे हिटिंग की प्रैक्टिस नहीं करते हैं,यह अनका नेचुरल गेम है” ।

क्रिकेट में 360 डिग्री खिलाड़ी उस खिलाड़ी को कहा जाता है जो मैदान पर हर दिशा में रन बानाने की काबीलियत रखता है इसके सबसे अच्छे उदाहरण दक्षिण अफ्रीका पूर्व खिलाड़ी AB De villiers हैं, इनके अलावा भारत के सूर्यकुमार यादव को भी 360 डिग्री खिलाड़ी माना जाता हैं।

रहकीम कार्निवाल के T20 करियर की बात करें तो उन्होने अब तक कुल 66 टी20 मैच खेले हैं जिनमें  उन्होेने 147.49 की स्ट्राइक रेट से 1146 रन बनाए हैं। सभी मैचों में रहकीम को ये विस्फोटक रूप देखने को नहीं मिलता लेकिन अब एक ही मैच में 205 रनो की पारी खेलकर रहकीम कार्निवाल ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Tags: atlanta t20 open leagueCricket NewsRahkeem cornwallT20 cricket
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ICC Action: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई बहस...

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

Next Post

IND vs SA 2nd ODI: 7 विकेट से जीता भारत, श्रेयस अय्यर के शतक और ईशान की शानदार पारी ने पलटा पासा

10 October 2022: सिंह राशि वाले भुल कर भी ना करें ये काम, जानें मेष से मीन राशि तक का हाल, पढ़े आज का राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist