गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Indore : फर्जी SDM बनने के लिए 200 रुपये दिहाड़ी पर रखा था गनमैन, इस महिला की जालसाजी है होश उड़ाने वाली

by Web Desk
सितम्बर 11, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर में एक महिला ने फर्जी एसडीएम बनकर बेरोजगारों को निशाना बनाते हुए करोड़ों की कमाई कर ली है। फर्जी एसडीएम बनकर रौब झाड़ रही महिला को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। वहीं, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने महिला से पूछताछ के बाद बताया कि महिला का नाम नीलम पाराशर है। सागर की रहनेवाली नीलम पाराशर ने अधिकारी बनने के लिए कई परीक्षाएं दी थीं। परीक्षाओं में असफल होने के बाद महिला ने भोले-भाले लोगों को निशाना बना शुरू कर दिया।

वहीं, आपको बताते चले कि प्रदेश भर में जालसाज महिला को लोग एसडीएम मैडम के नाम से जानते थे। मैडम एसडीएम बन कर प्रदेश भर में घूम रही थी। रौब और रुतबा दिखाने के लिए महिला ने गाड़ी पर ‘मध्य प्रदेश सरकार’ बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवा रखा था और साथ ही एक सुरक्षा गार्ड को 200 रोजाना की दिहाड़ी पर रखा था। सुरक्षा गार्ड पुलिस की ड्रेस और कमर पर पिस्टल लटकाए रखता था। महिला ने पिस्टल के नाम से खिलौना बाजार से खरीदा था। रुतबा देख हर कोई चौंक जाता और मैडम के इशारों पर चलने लगता। महिला ने रुतबा दिखाकर लोगों से करोड़ों की कमाई की। वहीं, आलीशान बंगला बनवा लिया। महिला लग्जरी लाइफ जी रही थी। हर दिन एक नए शिकार की तलाश में घर से निकलती और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाती।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

जिसके बाद महिला की जालसाजी का पर्दाफाश इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में हुआ। गार्ड की नौकरी पानेवाला व्यक्ति महिला से मिले कागजात लेकर खुशी-खुशी इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया। व्यक्ति सरकारी स्टांप और सील के साथ फर्जी आदेश अधिकारियों को दिखाकर नौकरी की मांग करने लगा। कार्यालय में गार्ड की नौकरी के लिए कोई विज्ञप्ति नहीं निकाली गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने धोखाधड़ी के मामले को समझते हुए पीड़ित से रिपोर्ट दर्ज करवाई और क्राइम ब्रांच कार्यवाई करते हुए फर्जी एसडीएम अधिकारी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद महिला ने आलीशान घर की चाबी फेंक दी है। चाबी नहीं होने से पुलिस घर की तलाशी नहीं ले पा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि घर की तलाशी में सरकारी दस्तावेज, स्टांप, पैसे बरामद हो सकते हैं। पुलिस बहुत जल्द सर्च वारंट लेकर आरोपी महिला के घर की तलाशी लेगी।
आपको बता दें कि आरोपी महिला 100 से अधिक लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग चुकी है। भोले-भाले लोगों को झांसा देकर महिला ने करोड़ों रुपए की कमाई की है। ठगी के शिकार लोग महिला की गिरफ्तारी के बाद अब सामने आ रहे हैं। शॉर्टकट के रास्ते से पीड़ित नौकरी पाना चाहते थे। शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही हैं और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस को उम्मीद है कि धोखेबाज महिला के साथ अपराध में उसके साथियों का भी हिस्सा होना संभव है। जिसके साथ ही आने वाले समय में पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद है।

Tags: BJPFake SDMfake SDM NewsINDOREIndore fake SDMMadhya PradeshNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

ऐसे दिन आ गए कि बॉलीवुड स्टार्स खुद ही अपनी फिल्में देखेगें, फिल्म "ब्रह्मास्त्र" की तारीफ करते हुए फ़िल्मी सितारे

दरोगा जी क्या बात वर्दी पसंद नहीं आई ? निक्कर और बनियान पहनकर कामकाज निपटाते नजर आए चौकी इंचार्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist