रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

जम्मू में आतंकी फैजल मुनीर के ठिकानों समेत कई स्थानों पर NIA का छापा

by Web Desk
अगस्त 18, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के संबंध में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू, कठुआ, सांबा और डोडा में कई स्थानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के अधिकारियों को ड्रोन गिराने के मामले में मुख्य आरोपी फैसल मुनीर के आवास पर देखा गया, जिसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. वह लश्कर का दहशतगर्द है. उसने अपने घर को आतंकियों के लिए ट्रांजिट कैंप बना रखा था. वह पिछले 18 महीने से पाकिस्तान से हथियार जम्मू कश्मीर में सप्लाई कर रहा था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल के महीनों में ड्रोन मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं. पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ड्रोन से कथित रूप से आतंकवादियों के लिए गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम उर्फ जहांगीर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ये हथियार बरामद किए.

RELATED NEWS

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

जुलाई 28, 2026
Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

जून 10, 2026

जम्मू-कश्मीर: NIA ने जम्मू में कई स्थानों पर छापेमारी की। तस्वीरें फैसल मुनीर के आवास की हैं। pic.twitter.com/CBbgYlwMBw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2022

मुठभेड़ के दौरान मारा गया हुसैन

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि जिस जगह हथियार बरामद हुए, वहां मुठभेड़ के दौरान हुसैन मारा गया. उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल हथियार बरामद करने के लिए हुसैन को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घटनास्थल पर बुधवार को साथ लेकर गया था, लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी.

उन्होंने बताया कि बम निरोधी दस्ते ने हथियारों का पैकेट खोला और उसमें से एक एके-राइफल, एक मैगजीन, 40 राउंड गोलियां, एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 10 राउंड गोलियां और दो ग्रेनेड बरामद किए. अधिकारी ने बताया कि अरनिया सेक्टर में 24 फरवरी को ड्रोन के जरिए हथियार गिराने के एक मामले की जांच के दौरान आतंकवादी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने बरामदगी अभियान चलाया.

ड्रोन गिराने के मामलों में एक पाकिस्तानी कैदी की अहम भूमिका

उन्होंने कहा, जम्मू के एक आरोपी ने खुलासा किया कि ड्रोन गिराने के मामलों में एक पाकिस्तानी कैदी की अहम भूमिका रही है और वह लश्कर एवं अल-बद्र आतंकवादी समूहों का मुख्य सदस्य है. उसे जेल से अदालत लाया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल मजिस्ट्रेट के साथ घटनास्थल गया और फलियां मंडल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित टोफ गांव से जखीरा बरामद किया.

उन्होंने बताया कि जब पैकेट खोला जा रहा था, तो हुसैन ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसकी सर्विस राइफल छीन ली. उन्होंने कहा, उसने पुलिस दल पर गोलीबारी की और घटनास्थल से भागने का प्रयास किया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आतंकवादी घायल हो गया और उसे एवं घायल पुलिसकर्मी को जम्मू स्थित जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां आतंकवादी ने दम तोड़ दिया.

Tags: jammu kashmir newsjammu kshmir raidlatest news in hindi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Amarnath Yatra bus accident :अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा...

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

by Kirtika Tyagi
जून 10, 2026

Tragic Blast in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां...

amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2025

Amarnath Yatra 2025:हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर...

Jammu & Kashmir News

उधमपुर में गोल्ड स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

by Gulshan
जुलाई 16, 2025

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, उधमपुर जिले के थाना मजालता को बंदना राजपूत नामक...

Kashmir to Kanyakumari rail link inauguration

PM मोदी जम्मू में रचेंगे इतिहास,वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंड़ी कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन सपना अब हकीकत

by SYED BUSHRA
जून 6, 2025

 Jammu Kashmir News : 6 जून 2025 को भारत के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जुड़ने जा रहा है। इस...

Next Post

West Bengal: बंगाल में आतंकी का मास्टरप्लान हुआ नाकाम, अलकायदा के 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे को लेकर एक बार फिर लखीमपुर खीरी में किसानों का प्रदर्शन शुरु, इन राज्यों से पहुंचा किसानों का रेला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist