Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Joshimath Sinking: जोशीमठ के बिगड़ते हालात, खतरनाक घरों और बिल्डिंगों को गिराने की तैयारी कर रही है सरकार, बारिश आई तो और भी बढ़ सकती है मुसीबत

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 11, 2023
in उत्तराखंड, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के जोशीमठ के हालात लगतार बिगड़ते जा रहे है। जोशीमठ की तस्वीरें डरा रहीं है। वहीं अब तक सैकड़ों लोगों को अभी तक खतरनाक इमारतों से रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी तक 700 से ज्यादा घरों में दरारें देखी गई हैं और जमीन धंसने की खबरें और तस्वीरे लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 86 घरों को सुरक्षित चिह्नित किया गया है। इसके अलावा, 100 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है।

प्रशासन ने अपनी तैयारी की ओर बढ़ाया कदम

अब प्रशासन ने अपनी तैयारी की ओर कदम बढ़ाया है उनका कहना है कि खतरनाक इमारतों को गिराया जाए। हालांकि, प्रशासन की तैयारी के बीच भूस्खलन से गांधीनगर और पालिका मारवाड़ी में बने मकानों में दरारें नजर आने लगी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गांधीनगर में 134 और पालिका मारवाड़ी में 35 घरों में दरारें आ गई हैं। वहीं, लोअर बाजार में 34, सिंहधार में 88, मनोहर बाग में 112, अपर बाजार में 40, सुनिल गांव में 64, पारासरी में 55 और रविग्राम में 161 घर भी असुरक्षित जोन में आ गए हैं।

RELATED POSTS

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

September 10, 2025
Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

September 9, 2025

खतरनाक इमारतों को गिराने की तैयारी

वहीं बताया जा रहा है कि जोशीमठ में अब तक भूस्खलन से 723 घरों में दरारें आ चुकी हैं। जोशीमठ में प्रशासन बुधवार से खतरनाक इमारतों को गिराने की तैयारी कर रहा है, लेकिन प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है। दरअसल, आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का साया है। अगर जोशीमठ में बारिश होती है तो मुसीबत और बढ़ सकती है। वहीं इससे स्थानिय लोगों को और मुश्किल हो सकती है। अब ऐसे में एक और बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश हुई तो प्रशासन इस मुसिबत का सामना करने के लिए क्या तैयार है? जोशीमठ से अभी तक 131 परिवार विस्थापित हो चुके हैं। वहीं प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजा देने का एलान किया हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने शहर के प्रभावित इलाकों का किया दौरा

बता दें कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए जनहित में विध्वंस के उपाय किए जा रहे है। बता दें कि सोमवार को जोशीमठ को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया। इसी के साथ, सरकार का एक एक्सपर्ट पैनल भी जोशीमठ की स्थिति पर रिसर्च कर रहा है। पैनल ने पाया हा कि जोशीमठ के नीचे की जमीन को विस्थापित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप मानव निर्मित और प्राकृतिक कारकों के कारण जोशीमठ धंसता जा रहा है। पर्यवरण विशेषज्ञ विमलेन्दु झा ने कहा कि जोशीमठ इस त्रासदी का अंतिम गवाह नहीं है क्योंकि आने वाले वर्षों में हिमालय के कई शहर और गांव ऐसी ही आपदा को झेलेंगे।

Tags: joshimath dangerous buildingsJoshimath house hotel demolitionJoshimath Land SinkingJoshimath NewsJoshimath SinkingUttarakhand News
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
September 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

सचिव दीपक कुमार ने भीमताल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए योजनाओं को गति देने के निर्देश

सचिव दीपक कुमार ने भीमताल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए योजनाओं को गति देने के निर्देश

by Vinod
August 23, 2025

देहरादून ऑनलाइन डेस्क। भीमताल विकास भवन सभागार में शनिवार को संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक...

uttarakhand news

सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने की जनपद भ्रमण पर समीक्षा बैठक, संस्कृत ग्राम ऊर्ग का किया भ्रमण

by Digital Desk
August 22, 2025

उत्तराखंड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार आज जनपद पिथौरागढ़ का एक दिवसीय भ्रमण...

Kashipur School shootout गुरु शिष्य परंपरा हुई तार तार किस बात पर छात्र ने टीचर को मारी गोली

Kashipur School shootout गुरु शिष्य परंपरा हुई तार तार किस बात पर छात्र ने टीचर को मारी गोली

by SYED BUSHRA
August 21, 2025

Student Fired at Teacher in Uttarakhand: कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह करीब 9:45 बजे फिजिक्स...

Next Post

Gorakhpur: खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेने अचानक गोरखपुर पहुंचे CM Yogi, अधूरे दिखे कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने का दिए निर्देश

Global Investors Summit: आज लखनऊ में होगा भव्य रोडशो, 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version