बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

काशीपुर फायरिंग: CM के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले मुठभेड़ में एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार

by Web Desk
अक्टूबर 15, 2022
in उत्तराखंड, क्राइम, बड़ी खबर

मुरादाबाद। जनपद की पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी खनन माफिया द्वारा बीते दिनों पुलिस टीम के पीछा करने पर हमला करने का भी आरोप है। इस हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद उस पर इनाम की राशि पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई थी और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि शनिवार की सुबह छह बजे के करीब सूचना मिली कि खनन माफिया जफर मोटरसाइकिल से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास होते हुए अमरोहा जिले की ओर भाग रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके उसे आत्मसमपर्ण करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली की और उसे कैल्सा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली से वह घायल हुआ है, जबकि इसमें एक सिपाही संदीप को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

डीआईजी ने बताया कि बीती 12 अक्टूबर को ठाकुरद्वारा पुलिस मामले ने फरार चल रहे डिलारी थाना क्षेत्र के कांकरखेड़ा निवासी खनन माफिया जफर की तलाश में थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के कुंडा थानाक्षेत्र में भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के यहां छिपा हुआ है। इस पर ठाकुरद्वारा कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने उसी रात भुल्लर के फार्म हाउस छापा मारा। सादे कपड़ों में 12-14 लोगों को देखकर क्षेत्रीय लोगों ने उनसे नाम-पता और आने का कारण पूछा। इसी बीच देखते ही देखते ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। गोलियां भी चली, जिसमें भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) की मौत हो गई और छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने कॉसमॉस हॉस्पिटल पहुंचकर घायल पुलिस वालों के बयान लिए।

इसके बाद ठाकुरद्वारा कोतवाली में कोतवाल योगेन्द्र की तहरीर पर खनन माफिया व 50 हजार के इनामी आरोपित जफर, गुरताज सिंह भुल्लर और उसके पिता एवं चाचा समेत 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, पुलिस कर्मियों से मारपीट सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया। अभी तक इस मामले में पुलिस 17 आरोपितों को जेल भेज चुकी है। इस मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी आबिद हुसैन को एसटीएफ की बरेली यूनिट ने सोमवार को दबोचा था। वहीं, एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने फरार हुए आरोपित खनन माफिया जफर पर इनाम की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी थी।

Tags: kashipur firingMoradabadNews1India

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

बेकाबू रोडवेज बस ने ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, दुर्घटना में एक महिला की मौत, कई यात्री घायल

Indian of the Year अवॉर्ड से Allu Arjun हुए सम्मानित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India