Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

उम्र तीन साल भी नहीं, तय की भीमाशंकर किले की 17 किमी की दूरी

Web Desk by Web Desk
August 6, 2022
in बड़ी खबर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता। दहानू की रहने वाली दो साल की बच्ची ने यह एक बार फिर साबित कर दिखाया है। दहानू के वडकुन इलाके में रहने वाली दो साल की केशवी ने अपने पहले ही प्रयास में भीमाशंकर किले की 17 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह कारनामा दहानू के वडकुन की दो साल दस महीने की केशवी राम माछी ने इस दूरी को महज 11 घंटे में तय किया. बता दें कि 31 जुलाई को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग किले की चढ़ाई के लिए दहानू से एक ट्रैकर्स समूह ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ था. इस ग्रुप में वडकुन खेतीपाड़ा के रहने वाले आनंद माछी अपनी पत्नी और बहन के साथ गए थे. वहीं केशवी ने भी चढ़ाई चढ़ने की इच्छा जताई. हालांकि चढ़ाई शुरू करने से पहले परिवार और अन्य लोगों को बच्ची के किले की चढ़ाई करने को लेकर संशय था. लेकिन केशवी ने सुबह 10.30 बजे खांडस गांव से भीमाशंकर के लिए चढ़ाई शुरू की. इस दौरान ट्रैकर्स भी उसके साथ चल रहे थे.

किले की चढ़ाई के लिए सीढ़ियों के नहीं होने की वजह से केशवी कभी-कभी अपने परिजनों का हाथ पकड़कर चली. यात्रा के दौरान, केशवी को उसके परिवार के सदस्यों ने उसे गोदी लेने की भी कोशिश की. साहस और उत्साह से लबरेज केशवी गणेश घाट के रास्ते पर करीब बारह बजे 8.70 किलोमीटर की चढ़ाई बिना किसी मदद के पूरी कर ली थी. उसके बाद डेढ़ बजे वापसी की यात्रा शुरू होने के बाद भी वह खुद आगे आ गई. किले के आधार पर पहुंचते-पहुंचते केशवी पूरी तरह से थक गई, लेकिन लोगों के प्रोत्साहन से उसने अकेले भीमाशंकर किले की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली.

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

March 11, 2026

केशवी को किले की 17 किलोमीटर चढ़ने में 6 घंटे और वापस आने में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगा. वहीं ट्रैक को पूरा करने में केशवी को ग्यारह घंटे तीस मिनट लगे. इस ट्रैक प्रतियोगिता में 62 लोगों ने भाग लिया. केशवी राम माछी सबसे कम उम्र की प्रतियोगी थी. केशवी का यह पहला ट्रैकिंग अभियान था. केशवी ने अपने चचेरे भाई आनंद माछी से ट्रैकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया. केशवी के प्रदर्शन की हर तरफ सराहना और बधाई मिल रही हैं. ट्रैकिंग का आयोजन गडप्रेमी ट्रैकर्स दहानू ग्रुप के अध्यक्ष अमूल टंडेल ने किया था. उनके द्वारा 2018 से ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में अभी तक महाराष्ट्र में 65 स्थानों पर इस तरह की ट्रैकिंग आयोजित कर चुके हैं.

Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

UP Circuit House Online Booking: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Iran US Conflict Impact On LPG Supply: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी...

Next Post

Noida: श्रीकांत त्यागी की दादागिरी का वीडियाे वायरल, पुलिस ने पत्नी समेत 4 लोगों को लिया हिरासत में

इस प्रदेश में कोरोना फिर हो रहा है बेकाबू, हर रोज संक्रमितों की संख्या 300 के पार, आंकड़ों में समझें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist