शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mainpuri By-Election: मैनपुरी पहुंचे सीएम योगी ने अखिलेश- शिवपाल पर बोला हमला, कहा- पहले नौकरी निकलते ही चाचा भतीजे की जोड़ी शुरू कर देती थी वसूली

by Juhi Tomer
नवम्बर 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ/मैनपुरी, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामवार को मैनपुरी जिले में करहल के नरसिंह यादव इंटक कॉलेज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि महात्मा विदुर, महर्षि श्रृंगी और महर्षि वेदव्यास की तपोभूमि मैनपुरी नया इतिहास लिखने जा रही है। पहले जब युवाओं के लिए नौकरी निकलती थी तब वसूली के लिए चाचा अलग और भतीजे अलग निकल पड़ते थे। शोषण होता था युवाओं का और बदनाम होता था इटावा और मैनपुरी। अब मैनपुरी के लोग एक परिवार की विरासत से निकलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की परंपरा का पालन करने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत का इतिहास बनाने वाले हैं।

नेताजी जी कि भविष्यवाणी निकली सच्ची

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। पहले तो उन्होंने मैनपुरी की धरती से मुलायम सिंह यादव को नमन किया और कहा कि नेताजी ने 2014 में ही भविष्यवाणी कर दि थी और संसद में कह दिया था कि अब भाजपा ही आएगी। नेताजी के आशीर्वाद का परिणाम था कि हमने आजमगढ़ और रामपुर में सपा के परंपरागत सीटों को ध्वस्त करते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की और अब मैनपुरी भी हम जीतने जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

जुलाई 23, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

अखिलेश यादव मैनपुरी की जनता की भावनाओं को बहकाते है

मुख्यमंत्री ने सपा पर सीधे सीधे हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सेक्युलरिज्म के नारे लगाते हैं और समाजवाद की बात करते हैं, मगर काम केवल परिवारवाद का करते हैं। उन्हें सब परिवार का ही चाहिए। सांसद, मंत्री, विधायक यहां तक कि ब्लॉक प्रमुख भी परिवार का ही होना चाहिए। अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्हें अपने मित्रमंडली से फुर्सत मिले तब तो वो जनता के बीच आएं। वह केवल मैनपुरी की जनता की भावनाओं को बहकाने आते हैं।

ये नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है…

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से कई बार चुनाव जीतने वाले नेताओं ने जनता के साथ छल करके बंगले बना लिए, मगर मैनपुरी इटावा के गरीबों के मकान तो दूर उनकी जमीनों पर ही कब्जा हो गया। गरीबों की संपत्ति पर जिसने कब्जा किया, उनकी सम्पत्ति जब्त करके उसपर हम गरीबों का मकान बनवा रहे हैं। माफिया की जमीन जब्त की जा रही है। जिसने भी गरीबों की जमीन हड़पने की जुर्रत की उसे ब्याज सहित चुकता करना पड़ेगा। आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है। खनन और भू माफिया कभी यहां गरीबों और व्यापारियों की संपत्तियों पर कब्जा करते थे, आज उन्हें पता है कि जो कब्जा किया है वो तो जाएगा ही, साथ में बाप दादा की संपत्ति भी चली जाएगी। ये नया उत्तर प्रदेश है, जो गरीब, किसान, बहन-बेटियों की सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ये दंगामुक्त प्रदेश कानून के राज पर विश्वास करता है।

गरीबों को दिये 45 लाख पक्के मकान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासन में ना गरीबों को कभी शौचालय मिला, ना रसोई गैस कनेक्शन और ना ही बिजली कनेक्शन। मगर भाजपा शासन में जाति, मत, मजहब, पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। आज प्रदेश के हर गरीब को बिना भेद भाव के पक्के मकान दिये जा रहे हैं। हमने अबतक 45 लाख पक्के मकान गरीबों को दिया है। साथ ही 10 लाख मकान बनकर तैयार हैं जिन्हें हम गरीबों को देने जा रहे हैं।

बिना भेदभाव के नौकरी मिलती है

सीएम ने कहा कि आज हर जाति का नौजवान बिना पैसे दिये सरकारी नौकरी और शासन की योजनाओं को प्राप्त कर रहा है। पहले नौकरी निकलती थी तो चाचा अलग निकल पड़ते थे वसूली के लिए और भतीजे अलग निकल पड़ते थे। शोषण होता था नौजवानों का, बदमान होता था इटावा और मैनपुरी। आज बिना भेदभाव के नौकरी मिलती है।

चाचा शिवपाल की हालत पेंडुलम की तरह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज उनकी हालत पेंडुलम की तरह हो गयी है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत किया गया। कुर्सी तक नहीं मिली, कुर्सी के हैंडिल पर बैठना पड़ा। आज जो लोग फुटबॉल बने हैं उन्हें सम्मान और स्वाभिमान के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां जाति, मत और मजहब का भेद नहीं। कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर जा सकता है। कोई भी किसी एक खास परिवार का नहीं है। अलग अलग परिवार और मत-मजहब, जाति के होने के बावजूद हम एक भाजपा परिवार हैं और मैं भाजपा परिवार में मैनपुरी को मिलाने आया हूं।

अयोध्या के बाद अब मैनपुरी के विकास की बारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या के विकास के लिए आज 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। विकास की ऐसी ही प्रक्रिया आपके क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे लोगों को चुनना होगा, अवसरवादियों को नहीं। केवल चुनाव के समय नातेदारी गढ़ने वालों के साथ नहीं, बल्कि हर समय आपके सुख दुख में खड़े होने वाले को चुनना होगा।

मैनपुरी को तय करना है अपना भविष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने रघुराज सिंह शाक्य के कार्यों को बहुत नजदीक से देखा है। संसद में हम साथी थे। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार कार्य करते रहे हैं। आज वे आपके बीच में हैं। अब मैनपुरी को तय करना है कि वो किसी परिवार की विरासत नहीं, बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ेगा।

Tags: BJP strategy to win MainpuriCM Yogi AdityanathLucknow Newslucknow-city-politicsMainpuri Lok Sabha by-electionMainpuri Lok Sabha seaUP NewsUP Politics
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Lucknow Accident: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav UP Politics 86 SDM Recruitment Claim

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

by Sadaf Farooqui
जुलाई 21, 2026

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार देर रात आयोजित रेव पार्टी को लेकर...

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

 Lucknow Rave Party: लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार देर रात रेव पार्टी को लेकर...

Next Post

MS Dhoni और Hardik Pandya ने Club में किया Dance! रोतों रात Video हुआ Viral

दिमाग में गुस्सा, हाथ में तलवार, इरादा... आफताब के 70 टुकड़े, हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने किया आफताब की वैन पर हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist