शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mahakal Lok: उज्जैन के साथ-साथ भोपाल के भी इन मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 11, 2022
in देश, धर्म, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: देवों के देव महादेव के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक और सबसे महत्वपूर्ण उज्जैन के दक्षिण मुखी शिवलिंग महाकाल बाबा की लीलाओं को दर्शाने वाले महाकाल लोक का आज (मंगलवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे. इस सांस्कृतिक उत्थान के आयोजन पर भोपाल के सभी मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे. मंदिरों को इस आयोजन के साक्षी बनने के लिए आकर्षक रूप से सजाया और संवारा गया है.

सभी मंदिरों में अलग अलग कार्यक्रम होंगे. कफ्र्यू वाली माता मंदिर में जहां शंखनाद- 1100 दीपों का प्रज्जवलन होगा तो 1100 क्र्वाटर हनुमान मंदिर में हनुमान जी को चोलार्पण, अभिषेक और आरती होगी. गुफा मंदिर में 108 ब्राहम्णों द्वारा महा मृत्युंजय जाप होगा. मंदिरों में महाकाल लोक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जुडऩे के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है और बैठक व्यवस्था भी की जाएगी.

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

अगस्त 3, 2026

कर्फ्यू वाली माता मंदिर में होगा शंखनाद

कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पुजारी राजेश सैनी महाकाल लोक के लोकार्पण को ऐतिहासिक बताते हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा आज महाकाल लोक का लोकार्पण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर इस दिन मंदिर के सामने रंगोली, झंडे, मंदिर को विद्युत साज सज्जा से सजाया जायेगा, मंदिर में हवन किया जायेगा. शिवलिंग की स्थापना की जायेगी और अभिषेक किया जायेगा.

आज महाकाल लोक का लोकार्पण

इस अवसर पर 11 सौ दिए मंदिर परिसर में प्रज्जवलित किए जायेंगे. शाम 4 बजे शंखनांद होगा उसके पश्चात व्यापक कार्यक्रम प्रारंभ होगा. शाम 7 बजे आतिशबाजी की जायेगी. शाम 8 बजे भगवत प्रसाद की महाआरती होगी उसके पश्चात शंकर जी की आरती होगी खीर का वितरण होगा.

अभिषेक और सुंदर कांड का पाठ होगा

हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर के अध्यक्ष थापक ने बताया कि उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा। उज्जैन महाकाल की नगरी में महाकाल का आनंद है। उसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में हम 1100 क्वार्टर में हनुमान जी के चोलार्पण, अभिषेक और सुंदरकांड का पाठ भी करेंगे। आम जनता में श्री भगवान का प्रसाद बांटेंगे।

गुफा मंदिर में होगा महा मृत्युंजय जाप और शिव तांडव स्त्रोत

राजधानी भोपाल के अदभुत, अविस्मरणीय, अद्वितीय और अलौकिक गुफा मंदिर में महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुजारी विजयदास त्यागी ने बताया कि मंदिर में 108 ब्राम्हणों के द्वारा विशेष महामृत्युंजय जाप, शिव तांडव स्त्रोत का पाठ एवं हवन पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण का लाईव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच किया जायेगा।

श्रद्धालुओं के लिए सीधे प्रसारण की भी व्यवस्था

करुणाधाम आश्रम में महाकाल लोक के लोकार्पण पर भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया है, साथ प्रसाद वितरण भी होगा. महाकाल लोक के लोकार्पण का सीधा प्रसारण करुणाधाम आश्रम में शाम 4:00 बजे से होगा. भोपाल शहर में प्रमुख रूप से कफ्र्यू वाली माता मंदिर एवं बड़े महादेव मंदिर, पीरगेट, काली मंदिर, छोटा तालाब, तहसील गोविन्दपुरा में हनुमान मंदिर, छोला रोड, हनुमान मंदिर, करोंद, श्री राम मंदिर आनंद नगर, आनंद नगर और तहसील एमपीर नगर में रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में विषेश आयोजन किए गए.

महादेव मंदिर में विषेश आयोजन किए गए

बरखेड़ा पठानी, दुर्गा मंदिर, पिपलिया पेदे खां साकेत नगर, शनि मंदिर, खजूरी कला अवधपुरी, शिव मंदिर, खजूरी कलां रीगल टाउन एवं राम मंदिर, खजूरी कलां, तहसील कोलार में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, तुलसी नगर, श्री हनुमान मंदिर, 5 नं. स्टाप तालाब के पास, श्री हनुमान मंदिर, 1100 क्वाटर्स, श्री हनुमान मंदिर, बीजेपी कार्यालय के सामने, तहसील बैरागढ़ में गुफा मंदिर, लालघाटी, मरघटिया हनुमान मंदिर, शाहजहांनाबाद, नेवरी मंदिर मिलेट्री रोड, तहसील हुजूर में करूणाधाम आश्रम, कोटरा सुल्तानाबाद, हनुमान मंदिर, न्यू मार्केट में विशेष पूजा अर्चना एवं शंखनाद के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है.

मंदिरों में किए गए विशेष आयोजन

इसी तरह तहसील बैरसिया में दुर्गा मंदिर, रेन चौराहा बैरसिया, हरसिद्धी माता मंदिर, तारावली बैरसिया, तहसील हुजर में हनुमान मंदिर, फंदा खुर्द, राम जानकी मंदिर, मुगालिया छाप, दुर्गा मंदिर, नीलबढ़ चौराहा में भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिले के सभी मंदिरों और घर-घर दीप जलाने के लिए भी नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े – PM Modi Ujjain Visit Live: पीएम मोदी आज करेंगे ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण, स्वागत में सजी बाबा की नगरी, ऐसा रहेगा PM का शेड्यूल

Tags: Madhya PradeshMahakal LokMahakaleshwar JyotirlingaUjjain
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Indore Police Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। हीरानगर...

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात लेडी सीएसपी हिना खान का एक वीडियो तेजी से सोशल...

Next Post

IND vs SA 3rd ODI: 99 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीक, कुलदीप यादव ने लिए 4 विकेट

karwa chauth 2022: बालीवुड के ये नई जोड़ी इस साल मनाने जा रही है पहला करवाचौथ, इस तरह से चल रही है तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In