Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए चल रहा महामृत्युंजय जाप

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए चल रहा महामृत्युंजय जाप

महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी। उनके दीर्घायु होने के लिए महामृत्युंजय जाप हुआ। आचार्य आशुतोष त्रिपाठी के संचालन में पांच ब्राह्मणों ने यजमान व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला के साथ वैदिक विधि से पूजन कराया।

महामृत्युंजय के जाप और यज्ञ का आयोजन जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने किया था। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के हित में सदैव तात्पर्य रहने वाले मुलायम सिंह यादव हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। इनके दीर्घायु होने से पार्टी को और ऊंचाई मिलेगी। उनका मार्गदर्शन पार्टी के लिए अब भी बहुत आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी गणेश शंकर पांडेय, पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी, पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, विन्द्रेश कनौजिया, डॉ केपी दुबे, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, शमशुल हुदा खान, विजय जायसवाल, विजय यादव, राजकिशोर जायसवाल, सुनील मद्धेशिया, शमशाद आलम, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version