Tuesday, March 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Maharashtra Politics: नड्डा के ‘वार’ पर शिवसेना का पलटवार, कौवे के ‘श्राप’ से गाय नहीं मरती

Web Desk by Web Desk
August 4, 2022
in बड़ी खबर
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र की सियासत में गरमा गर्मी का माहौल है। पहले बीजेपी के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे की ऐतिहासिक बगावत और फिर शिवसेना सांसद संजय राउत पर ED  की कार्रवाई। लेकिन इन सब के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक बयान सामने आया है जिसने आग में घी का काम किया है। दरअसल उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शिवसेना समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टिया खत्म हो जाएगी और केवल बीजेपी ही बचेगी।

जेपी नड्डा के इस बयान के बाद शिवसेना भड़क उठी। फिर क्या था शिवसेना ने वार पर पलटवार करते हुए अपने मुखपत्र ‘सामना’ के माध्यम से कहा कि जेपी नड्डा के बयान अहंकार और घमंड से भरा हुआ है।

RELATED NEWS

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

February 3, 2026
: Pune Navale Bridge Accident

Pune Highway Accident: पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नवले ब्रिज के पास कई वाहन आपस में टकराएं, आग से 8 लोगों की मौत

November 14, 2025

जेपी नड्डा किस हवा में हैं?

वहीं उन्होंने सामना में कहा कि शिवसेना को खत्म करने निकले जेपी नड्डा किस हवा में हैं?
इसी शिवेसना ने भाजपा को 25 सालों तक अपने कंधे पर घुमाया। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब के नाम पर ही आज महाराष्ट्र में तर गए।

उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व मोदी के विरोध में खड़ा हुआ था तब हिंदुत्व के लिए एकमात्र बालासाहेब ठाकरे ही मोदी का बचाव कर रहे थे। शिवसेना ने कहा, नड्डा तानाशाही की भाषा बाले रहे हैं, यह भाषा परिवारवाद से भी भयंकर है। 


इसी बीच शिवसेना ने कहा, किसी समय कांग्रेस को भी लगता था कि देश में केवल हम ही रहेंगे। लेकिन आज क्या स्थिति है? कांग्रेस को पराजित करके जनता पार्टी सत्ता में आई। आज जनता पार्टी कहां है? भाजपा भी सूखे पत्तों की तरह उड़ गई थी। आज भाजपा मोदी के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में है।

राजनीति में इतना चंचल कुछ नहीं होता।

लेकिन राजनीति में इतना चंचल कुछ नहीं होता। लोगों का मन कब बदल जाए, उसका भरोसा नहीं। भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। इसका मतलब मुकाबले में कोई नहीं बचा और क्षेत्रीय पार्टियों का पतन हो गया ऐसा नहीं है। पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं।

सभी आपके पीछे गिड़गिड़ाते हुए नहीं जाएंगे। पंजाब और दिल्ली में ‘आप’ की सत्ता है। आम आदमी पार्टी अब नड्डा के हिमाचल में घुस गई है। इसलिए हिमाचल में नड्डा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

राजनीति में इतना चंचल कुछ नहीं होता।



शिवसेना ने तंज कसते हुए सामना में लिखा कि मराठी में एक कहावत है कि राजनीति में इतना चंचल कुछ नहीं होता।नड्डा साहब को इस कहावत का अर्थ समझाना चाहिए। इसलिए कौओं के श्राप से प्रादेशिक पार्टियों की गायें नहीं मरेंगी। इसके विपरीत गौवंश बढ़ता ही जाएगा। शिवसेना तो बाघ है। इसलिए बाघ की छलांग झेलना आपके बस का नहीं है। 

शिवसेना ने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरों की तुलना में अच्छे व्यक्ति हैं, ऐसी एक धारणा थी। लेकिन आखिर में नड्डा भी सब घोड़े बारह टके के हिसाब से बोलने लगे हैं। जिस छत्रछाया में घूम रहे हैं  उसे देखते हुए उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? एक अच्छा इंसान भी बर्बाद हो गया इसका दुख अधिक है। 

ये भी पढ़े-धार्मिक गेट हटवाने को धरने पर बैठे राजा भैया के पिता, डीएम और एसपी पहुंचे देर रात मनाने

Tags: Big NewsBJP PartyEknath ShindeJP NADDAMaharashtra NewsNews1Indiashiv senauddhav thackeray
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

विलय की अटकलों के बीच सुनेत्रा पवार के हाथ में पार्टी की कमान, क्या अब नेतृत्व और फैसले वही करेंगी

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Future Direction of NCP: अब पार्टी के भविष्य से जुड़े अहम फैसले उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार लेंगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार...

: Pune Navale Bridge Accident

Pune Highway Accident: पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नवले ब्रिज के पास कई वाहन आपस में टकराएं, आग से 8 लोगों की मौत

by SYED BUSHRA
November 14, 2025

Pune Highway Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में गुरुवार शाम एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने सभी को हिलाकर...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

Maharashtra News

गणेश पंडाल में खेलते बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, बैचेनी के बाद मां की गोद में जाकर थमी सांसे

by Gulshan
September 7, 2025

Maharashtra News : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील के कोडोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना...

Next Post

क्रिकेटर ऋषभ पंत से धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई आज

News Delhi: रेलवे टेंडर घोटाला मामले की सुनवाई आज, लालू यादव समेत 16 लोगों पर है आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist