शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गणेश पंडाल में खेलते बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, बैचेनी के बाद मां की गोद में जाकर थमी सांसे

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चा गणपति मंडल में खेल रहा था, तभी उसे अचानक बेचैनी महसूस हुई। वह तुरंत घर की ओर भागा और मां की गोद में लेट गया। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Maharashtra News
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra News : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील के कोडोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। गांव के वैभव नगर में रहने वाले अजीत गावड़े के 10 वर्षीय बेटे श्रवण की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह पास के गणपति मंडल के पंडाल में बच्चों के साथ खेल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेलते-खेलते श्रवण को अचानक बेचैनी होने लगी। घबराहट में वह दौड़ता हुआ घर पहुंचा और मां की गोद में सिर रखकर बोला, “मम्मी, मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही।” इससे पहले कि परिवार कुछ समझ पाता या कोई कदम उठाता, श्रवण की सांसें थम गईं। घबराए परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि बच्चे की मौत गंभीर हृदयाघात (Heart Attack) के चलते हुई है।

RELATED NEWS

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

सितम्बर 17, 2026
Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

सितम्बर 5, 2026

कोडोली गांव में शोक की लहर

इस हृदयविदारक घटना से पूरे कोडोली गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग इस मासूम की असमय मौत से स्तब्ध हैं। कोई यह मानने को तैयार नहीं कि जो बच्चा अभी कुछ देर पहले खेल रहा था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। श्रवण अपने परिवार का इकलौता बेटा था। चार साल पहले अजीत गावड़े की बेटी की भी मौत हो चुकी थी। अब बेटे की असमय मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम है।

चाचा गजानन गावड़े ने श्रवण के बारे में क्या कहा ? 

श्रवण के चाचा गजानन गावड़े ने बताया कि श्रवण बेहद चंचल, हंसमुख और मिलनसार बच्चा था। “वह पूरे मोहल्ले की जान था। खेलकूद में हमेशा सबसे आगे रहता था। उसकी मुस्कान और मासूमियत अब सिर्फ यादों में रह गई है,” उन्होंने नम आंखों से कहा। गांव वालों का कहना है कि श्रवण जैसे बच्चों की जिंदगी इतनी जल्दी खत्म हो जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा आज, सूतक लगने से पहले निपटा लें ये सारे काम…

लोग इस हादसे को अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि इतना छोटा बच्चा भी हार्ट अटैक का शिकार हो सकता है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि अब बच्चों में भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते बच्चों की स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है।

Tags: Maharashtra News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

Dogs Protest: नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन, अफसर की टेबल पर छोड़े पिल्ले

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Nashik Stray Dogs Protest: महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर बुधवार को...

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र की राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने बच्चों संग नलदुर्ग किले से लगाई छलांग, तीनों बच्चों समेत मौत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026

Ashwini Paul Death: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की...

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Family Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की खुवाडिया पहाड़ी पर हुई चंदगुडे परिवार की दर्दनाक घटना ने हर किसी को...

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

Mumbai Fire: 11वीं मंजिल पर देर रात भड़की भीषण आग, मासूम समेत 2 की मौत; छत पर फंसे 15 लोग किए गये रेस्क्यू

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Mumbai Vile Parle Building Fire: मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में मंगलवार रात एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत की...

Whale Ambergris Seizure

Whale Ambergris Seizure: क्या होती है दुर्लभ एम्बरग्रीस किस काम आती हैं, 4 करोड़ की ‘व्हेल की उल्टी’ बरामद, मछुआरा गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Major Seizure: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तटीय सुरक्षा गश्त के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अलीबाग...

Next Post
Lucknow BSP meeting

Lucknow में मायावती की बड़ी बैठक, आकाश आनंद और ससुर अशोक सिद्धार्थ नदारद, संगठन को लेकर उठे सवाल

Banda

आज इसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे… Banda में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर बवाल, पुलिस पर पथराव और कांस्टेबल की जान लेने की कोशिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In