Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दो बच्चों के बाप सलमान ने हिंदू नाबालिग लड़की का किया अपहरण, करना चाहता था जबरदस्ती तिसरा निकाह

Ghaziabad: दो बच्चों के बाप सलमान ने हिंदू नाबालिग लड़की का किया अपहरण, करना चाहता था जबरदस्ती तिसरा निकाह

गाजियाबाद में नाबालिग हिन्दू छात्रा के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि पहले कई हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका सलमान अब इस नाबालिग छात्रा के साथ निकाह करने की तैयारी में था। वहीं इस तरह के तीन केस सामने आए हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी 15 वर्षीय किशोरी 14 दिसंबर 2022 को डेयरी पर दूध लेने के लिए गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों की जांच-पड़ताल में पता चला कि सलमान नामक शख्स उसको अगवा करके ले गया है। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने कविनगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को इस मामले में सलमान नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आरोपी सलमान 26 साल का है और ग्रेजुएट है। वो मूल रूप से अमरोहा जिले में नौगवां सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजू सराय का रहने वाला है। वहीं पेशे से एक कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है। आरोपी पहले से ही 2 लड़कियों से शादी कर चुका है, जिसमें एक लड़की हिन्दू है। इसके अलावा उसका अफेयर भी कई से चल रहा था। आरोपी के बच्चें भी है। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपी अन्य महिलाओं के सम्पर्क में आरोपी सलमान द्वारा बीते 14 दिसंबर को कविनगर इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर अपने साथ ले गया था और उत्तराखंड के उधमपुर नगर में काशीपुर में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी सलमान,अपहृत लड़की के साथ जबरन शादी करने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया है और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी सलमान और मुर्शीद निवासी गढ़मुक्तेश्वर हापुड को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके के साथ हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस अभी- अभी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने वाले किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ा हुआ था।

Exit mobile version