Site icon News1India

Meerut: गली में अकेला देख मुस्लिम युवकों ने 2 सगी बहनों से की छेड़छाड़, विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने में काटा बवाल

Meerut: बाजार में खरीदारी करना युवतियों के लिेए खतरा बनाता जा रहा है, लड़कियों के लिए घर से बाहर अकेले निकलना चुनौती बनता जा रहा है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है. यहां 3 मुस्लिम युवकों ने हिंदू समुदाय की 2 सगी बहनों से छेड़छाड़ की. जिसके बाद पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया.

हालांकि पुलिस ने उन तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनके नाम समीर, आरजू और गुलफाम हैं और तीनों आपस में भाई बताए जा रहे हैं. इससे नाराज हिंदू संगठनों ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है ये घटना रविवार 30 अक्टूबर 2022 की है.

दरअसल रविवार को हिंदू समुदाय की 2 सगी बहनें अपने परिवार के साथ घर के एक बीमार सदस्य की दवाई खरीद कर वापिस लौट रही थीं, इस दौरान उनके रास्ते में एक सुनसान गली पड़ी, वहीं पर समीर, आरजू और गुलफाम ने दोनों बहनों को रोक कर छेड़छाड़ शुरू कर दी. छेड़छाड़ के विरोध में दोनों बहनों ने युवकों को चप्पलों से पीटा.

बाजार में खरीदारी करने गई दो बहनों से की छेड़छाड़

फिर शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी भाग गए. इस मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो वह थाने पहुंचे. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान सभी बजरंग दल के लोग थाने में बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे थे.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाने में हिंदू संगठनों ने जय श्री राम के नारे लगाए और योगी राज होने की बात कहने लगे. उनका कहना था कि इस सरकार में कोई भी ऐसा अराजक तत्व नहीं छोड़ा जाएगा. हंगामा को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – Ghaziabad: पुलिस को चकमा देकर भाग रहा शातिर अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

Exit mobile version