शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mirzapur की बेटी ने भरी उंची उड़ान, पिता टीवी मैकिनिक… बेटी ने रचा इतिहास, जानें Sania Mirza की कहानी

by Anu Kadyan
दिसम्बर 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

ये तो आपने सुना ही होगा कि कोशिश अगर जी जान से की जाए तो पूरी कायनात आपके कदमों में आ जाती है। कुछ कर गुजरने का जुनून चाहिए फिर कुछ भी दुनिया में असंभव नहीं है। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है यूपी  के मिर्जापुर जिले के एक छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली सानिया मिर्जा ने। दरअसल सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा में 149वीं रैंक के साथ फ्लाइंग विंग में दूसरा स्थान हासिल किया है।

पिता टीवी मैकिनिक

आपको बता दें कि फ्लाइंग विंग में दो ही सीट हैं और एनडीए में मात्र 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। सानिया के पिता शाहिद अली टीवी मैकिनिक हैं। सानिया बचपन से इंजीनियर बनना चाहती थी। लेकिन 11वीं की पढ़ाई के दौरान सानिया ने एनडीए में जाने की ठानी।

RELATED NEWS

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

जुलाई 14, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

सानिया ने प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की शिक्षा अपने गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की। वह यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉपर रही। फिर सानिया ने शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं की शिक्षा पूरी की।

देश सेवा सिर्फ जज्बा नहीं बल्कि- सानिया

फिर सानिया ने इसी साल 10 अप्रैल को एनडीए की परीक्षा दी। नवंबर में लिस्ट जारी की गई जिसमें उसका चयन हुआ है। वह फ्लाइंग में चुनी जाने वाली दो महिलाओं में दूसरे स्थान पर हैं। वह एनडीए की ट्रेनिंग के लिए 27 दिसंबर को पुणे में ज्वाइन करेंगी। सानिया ने साबित कर दिया कि सीबीएसई, आईसीएसई के ही नहीं बल्कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी एनडीए में जा सकते हैं।

सानिया मिर्जा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती थी। लेकिन 11वीं में उसने देश की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी के बारे में जाना। उनसे सानिया को प्रेरणा मिली। जिसके बाद उसने एनडीए में जाने की ठान ली। सानिया ने बताया कि उसने कुछ ऐसा ही करने की सोची जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों और खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन सके। सानिया ने बताया कि हमारे समाज में परिजन पढ़ाने से ज्यादा शादी के दहेज के लिए मेहनत करते हैं। वहीं देश सेवा सिर्फ जज्बा नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।

मां के साथ ही अपने गांव का सम्मान रखा- सानिया की मां

वहीं सानिया के पिता शाहिद अली ने बताया कि वह एक टीवी मैकेनिक है और वह सामान्य जीवन जीता है। जब बेटी के अंदर प्रतिस्पर्धा और लगन को देखा तो लक्ष्य प्राप्ति के लिए वह उसकी मदद करने लगा। जब सानिया ने हाईस्कूल में टॉप किया तो उसे लगा कि बिटिया कुछ करना चाहती है। सानिया ने जिला टॉप करने के बाद एनडीए में जाने की इच्छा जाहिर की। उसने मुझसे कहा कि वह एनडीए के जरिए देश की सेवा करना चाहती है, तो हमने भी उसका पूरा साथ दिया।

इस बीच सानिया की मां तबस्सुम ने बताया कि हमारी बच्ची ने मां के साथ ही अपने गांव का सम्मान रखा। उसने हमारा मान सम्मान सपना सब कुछ पूरा कर दिया। उसने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध किया कि गांव की बेटी कुछ भी कर सकती है। हालांकि शुरूआत में समस्याएं आती हैं लेकिन जब सफलता मिलती है तो सब कुछ उसके सामने छोटा हो जाता है। लोग सिर्फ आपकी कामयाबी को ही याद रखते हैं।

Tags: MirzapurMuslim female fighter pilotNews1Indiasania mirza
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Family Disputes Tragic Incidents: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मड़िहान थाना क्षेत्र...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, प्राइवेट अस्पतालों में ले सकेंगे बुस्टर डोज, जानें इस Vaccine की खासियत

ICICI Bank Videocon Case: लोन फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर-पति दीपक को CBI ने किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist