गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: सुविधाओं और इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाम पर वसूली जा रही मोटी रकम, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

by Juhi Tomer
जुलाई 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बच्चों के भविष्य सवारने की सबसे पहली सीढ़ी होती है स्कूली शिक्षा लेकिन जिस स्कूल में बच्चे शिक्षा दीक्षा लेते है अगर वही स्कूल भ्रष्टाचार में खुद लिप्त हो तो वो स्कूल बच्चे को सही शिक्षा दीक्षा कैसे दे सकता है। ऐसा ही सोनभद्र जिले में एक मामला सामने आया है जहाँ बिना मान्यता के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यूपी सरकार के सख्त आदेश के बाद आदेश की अवहेलना कर स्कूल का संचालन बिना रोक टोक के चल रहा है।

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

बीएसए के कार्य क्षेत्र में आने पटवध में बिना मान्यता के निजी स्कूल चल रहे है। जिला प्रशासन के सख्त आदेशों के बावजूद भी निजी स्कूल बिना मान्यता के बेरोकटोक संचालित हो रहे है। बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूल संचालकों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल संचालकों ने आठवीं की मान्यता होने के बाद भी 10 व 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रखी है तो स्कूल की क्लास छप्परों में चल रहे है। फर्जीबाड़ा करके संचालित स्कूलों की जानकारी होने के बावजूद शिक्षा विभाग का रवैया हैरान करने वाला है। विभाग के अधिकारियों की जानकारी में मामला होने के बाद भी क्षेत्र में संचालित फर्जी तरीके से संचालित शिक्षण संस्थाओं की ना सूची बनाई है और ना ही ऐसे स्कूलों के खिलाफ पिछले कई अर्से से कोई कार्यवाही की है। वही स्कूल के प्रिंसिपल से इस बारे में पूछा गया तो गोल मोल जवाब देते नजर आए।

RELATED NEWS

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

सितम्बर 2, 2026
Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

सितम्बर 2, 2026

मान्यता से अधिक चलाई जा रही कक्षाएं 

पटवध मारकुंडी उपखंड क्षेत्र में गरीब ग्रामीण इलाके में इंग्लिश मीडियम खोलने का सीधा सा मतलब है ज्ञान के मंदिर का व्यवसायीकरण कर पैसा ही पैसा कमाना। बिना मान्यता के संचालित कर राइट टू एजूकेशन के नाम पर गंभीर अनियमितता बरती जा रही है। मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाई जा रही है। कई स्कूलों के पास भवन न होने से विद्यार्थियों को छप्परों व करकट सीट भवनों में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। जिसमें कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। अधिकांश बच्चों को अपने स्कूल का पूरा नाम तक नहीं पता। कोई ड्रेस कोड नहीं बच्चे जैसे-तैसे स्कूल में आ जाते है। गर्मी से परेशान बच्चों ने भी स्कूल में तमाम सुविधाओं न होने को लेकर अपनी बात रखी।

शिक्षा माफियाओं में नए सत्र में भी कई स्थानों पर फर्जी शिक्षण संस्थाएं खोलकर छात्रों के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ करने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि जिला प्रशासन ने पिछले सत्र में जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों की मीटिंग के दौरान साफ संदेश दिया था कि बिना मान्यता के स्कूल संचालित नहीं करने, मान्यता से अधिक कक्षाएं नहीं चलाने तथा राइट टू एजूकेशन की पालना के निर्देश जारी किए थे। जिसमे बैठने से लेकर बिजली तक कि सुविधाएं होने की बात कही गई थी।

शिक्षा विभाग अभी भी नहीं एक्टिव 

राइटटू एजूकेशन 2009 में प्रावधान है कि अगर कोई निजी स्कूल बिना मान्यता के चलता पाया जाता है तो संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं जुर्माना वसूले जाने की कार्यवाही की जा सकती है। लेकिन जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अभी तक इस तरह की कार्रवाई के लिए फुर्सत नहीं मिल पाई है। जिससे तय हो सके कि कितने स्कूल फर्जी तरीके से और कहां कहां संचालित हो रहे है। सत्र बदलते ही निर्देशों की पालना के बजाय धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है शिक्षा नीति। जिला शिक्षा प्रशासन ने सिर्फ दिखावे के लिए संदेश जारी किया था क्या ये बड़ा सवाल सभी के जेहन में है।
या तो फिर पैसों के आगे नतमस्तक है जिला शिक्षा विभाग।

Tags: breaking newsbreaking up newgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest news in hindilatest up newslatest updateNewsnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsNews1Indiaprivate schoolsright to educationsonbhadrasonbhadra schoolsTop UP NewsUP Hindi NewsUP News in HindiUpdateUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Pratiksha Yadav Alha Singing

Folk Voice: कौन है प्रतीक्षा यादव जिन्होंने बुंदेलखंड की लोक विरासत बचाने का लिया संकल्प, आल्हा गायन में बनाई अलग पहचान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव इन दिनों अपनी बुलंद आवाज और बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा आल्हा गायन को...

Mirpur Blast Tragedy

Mirpur Blast: मीरपुर धमाकों ने उजाड़े कई घर, किसी ने खोया पूरा परिवार तो किसी के सिर से उठा अपनों का साया

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

Mirpur Blast: कौशांबी के मीरपुर में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कहीं...

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Women Self Help Groups:उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के...

Next Post

एसडीएम ज्योति और आलोक मौर्य जैसी कहानी...खेत बेचकर पति ने कराई पढ़ाई-लिखाई, पत्नी ने प्रेमी से कराई पिटाई

महाराष्ट्र: पिछले दो दिनों में दूसरी बार शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित पवार, सियासी हलचलें हुई तेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist