Tuesday, June 17, 2025
  • उत्तर प्रदेश
    • मेरठ
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • लखनऊ
    • बरेली
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • कानपुर
    • आगरा
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर
  • Login
news 1 india
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
Live TV
No Result
View All Result
news 1 india
Home उत्तर प्रदेश

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव का अब तक का सियासी सफरनामा

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
October 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, बड़ी खबर, राजनीति, विशेष
0
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

UP BEd Result 2025

UP B.Ed Result 2025: आज आएगा रिज़ल्ट, छात्रों का इंतज़ार हुआ ख़त्म इसको कहां और कैसे देखें?

June 17, 2025
BJP leader Ramtej Pandey protest against administrative corruption

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल दिया

June 17, 2025

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. तबीयत बीगड़ने पर उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद समाजवादी परिवार में शोक की लहर है। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर बेटे अखिलेश यादव, भाई शिवपाल यादव और बहू अपर्णा यादव दिल्ली क लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि तीन महिने पहले पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था। वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और नेता जी नहीं रहें।

ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का सफर

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव अपने पाँच भाई- बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपास सिंह और कमला देवी से बड़े है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैै। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मौनपुरी में आयोजित एक कुश्ती- प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरु किया था।

सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने.

उन्होंने राजनीति शाास्त्र में एमए की पढ़ाई की थी. वह 1967 में पहली बार यूपी के जसवंत नगर से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे और फिर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह आठ बार विधायक निर्वाचित हुए तो वहीं सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने. 1996 में उन्हें यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की सरकार में रक्षा मंत्री बनने का भी अवसर मिला. रााजनीति की दुनिया में उनका झुकाव शुरुआत से ही समाजवाद की तरफ रहा और वो इटावा- मैनपुरी में भी समाजवादी राजनीति में हिस्सा लेने लगे. धीरे-धीरे वो राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के प्रिय हो गए. सबसे पहले उन्होंने संयुक्त प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का दामन थामा और साल 1967 में विधायक बने. वहीं साल 1987 में क्रांतिकारी मोर्चा भी मुलायम सिंह यादव ने बनाया, जब चौधरी चरण सिंह अपने बेटे अजित सिंह को पार्टी में अहम पद पर लाए.इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर की जनता दल (समाजवादी) का दामन थामा. कभी साइकिल से चलने वाले मुलायम सिंह यादव ने जब सााल 1992 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई, तब उन्होंने उसका निशान साकिल ही रखा।

मुलायम सिंह यादव पर लगते रहे है आरोप

मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी पर परिवारवादी पार्टी होने के आरोप लगते रहे है. ये सच भी है कि उनके परिवार के तमाम लोग राजनीतिक पदों यहां तक की कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, लोकसभा, रााज्यसभा, विधानसभा, विधानपरिषद, जिला परिषद या उन तमाम राजनीतिक पदों पर रहे, जो राजनीतिक पर ताकतवर हो सकते हैं. लेकिन कभी वो परिवारवाद के नाम पर इंदिरा गांधी और पिर अपने ही गुरु चौधरी चरण के विरोधी हो गए थे और लोक दल पार्टी को ही तोड़ दिया था. चूंकि वो लोक दल में चौधरी चरण सिंह के बाद सबसे महत्वपूर्ण नेता थे, लेकिन चौधरी चरण सिंह अपनी विरासत को बेटे अजित सिंह को सौंप रहे थे, जिसक मुलायम सिंह यादव ने कड़ा विरोध किया और क्रांतिकारी मोर्चा का गठन कर लिया था. इसमें उनके सााथ तमाम कम्युनिट भी आ गए थे.

मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर के अहम पड़ाव

पहली बार साल 1967 में मुलायम सिंह यादव विधायक बने
साल 1969 के चुनाव में उन्हें विधानसभा चुनाव में हार मिली
साल 1974 में फिर से मुलायम सिंह यादव विधायक बने
साल 1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने
साल 1980 में लोक दल के अध्यक्ष बने
साल 1982 से 1985 तक वो विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे
साल 1989 में वो पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
साल 1990 में जनता दल (समाजवादी) में शामिल हुए
साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की
साल 1993 में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
1996 में पहली बार मैनपुरी से लोकसभा सांसद बने
साल 1999 में वो संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के भारत के रक्षा मंत्री बने
साल 1999 में संभल, कन्नौज लोकसभा सीटों से सांसद बने
साल 2003 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
साल 2004 सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया
साल 2004 में भी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव जीते
2014 में आज़मगढ़, मैनपुरी से चुनाव जीते
साल 2019 में वो फिर सांसद बने. ये सातवां मौका था, जब वो सांसद बने
मुलायम सिंह यादव 8 बार विधानसभा-विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं, तो 7 बार लोकसभा के सदस्य

साल 2003 की बात करे तो उस वक्त मायावती के इस्तिफे के बाद मुलायम सिंह यादव तीसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे. सीएम बनने के बाद उन्होंने गुन्नौर सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत गए. अपने पूरे राजनीतिक करियर में वें कुल 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए. साल 2019 में वे मैनपुरी सीट से लोकसभा में चुनकर आए थे।

हालांकि इस वक्त तक मुलायम सिंह राजनीतिक रुप स ताकतवर नहीं रह गए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने जिस तरह यूपी के दोनों बड़े क्षेत्रीय दलों (सपा-बसपा)का सूपड़ा साफ किया, उससे ये साफ संकेत गया था कि अब यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह की भूमिका और कद कम हो जाएंगे. ऐसा हुआ भी. 2017 का विधानसभा चुनाव आते-आते सपा की कमान बेटे अखिलेश यादव के हाथ में चली गई. उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुलायम सिंह का सार्वजनिक जीवन में दिखना कम होता चला गया.

Tags: Ch Charan SinghLok DalMulayam Singh YadavMulayam Singh Yadav LifeMulayam Singh Yadav Political CareerRam Manohar LohiaSamajwadi Party
Previous Post

Breaking News: ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबसे नेता जी नहीं रहे’- बेटे अखिलेश यादव ने दी जानकारी

Next Post

Breaking News: CM योगी ने की दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Next Post

Breaking News: CM योगी ने की दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

BROWSE BY CATEGORIES

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav ARVIND KEJRIWAL BJP bollywood breaking news cmyogi CM Yogi CM Yogi Adityanath Congress Cricket News cricket news in hindi Crime News Delhi delhi news Entertainment News google hindi news Google News hindi news Hindi news update Latest News latest news in hindi latest update Lok Sabha Election 2024 lucknow News NEWS 1 INDIA news 1 india hindi news news 1 india hindi report news 1 india latest news News1India news hindi update news india hindi breaking news News in Hindi PM Modi Rahul Gandhi Salman Khan social media Supreme Court Update UP Hindi News UP News UP Police Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

Recent Posts

  • UP B.Ed Result 2025: आज आएगा रिज़ल्ट, छात्रों का इंतज़ार हुआ ख़त्म इसको कहां और कैसे देखें?
  • गेट बनवाया, शिलापट पर नाम चढ़ाया… फिर उसी थाने में बने 23 केसों के आरोपी, हैरान करने वाली कहानी
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल दिया
  • खुल्लम-खुल्ला रोमांस पड़ा महंगा: बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाया, पुलिस ने ठोका ₹53,500 का चालान
  • बारिश संग बयार का कहर: दिल्ली समेत 10 राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, येलो अलर्ट जारी

Recent Comments

No comments to show.
news 1 india

न्यूज़ १ इंडिया एक 24×7 ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है, जो समाज में व्याप्त समस्याओं जिसमे साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, राजनीति, आतंकवाद, आदि जैसे मुद्दे पर हिंदी जगत को समाचार सेवा प्रदान करता है।

Follow us on social media:

Recent News

  • UP B.Ed Result 2025: आज आएगा रिज़ल्ट, छात्रों का इंतज़ार हुआ ख़त्म इसको कहां और कैसे देखें?
  • गेट बनवाया, शिलापट पर नाम चढ़ाया… फिर उसी थाने में बने 23 केसों के आरोपी, हैरान करने वाली कहानी
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल दिया
  • खुल्लम-खुल्ला रोमांस पड़ा महंगा: बाइक की टंकी पर गर्लफ्रेंड को बैठाया, पुलिस ने ठोका ₹53,500 का चालान
  • बारिश संग बयार का कहर: दिल्ली समेत 10 राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, येलो अलर्ट जारी

RSS Unknown Feed

Quick Links

Privacy Policy
About us

Twitter

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर

© 2023 News 1 India

No Result
View All Result
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान

© 2023 News 1 India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist