Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन में लॉन्च किया जाएगा 75 रुपये का सिक्का, जानिए क्या है इसकी खासियत

Juhi Tomer by Juhi Tomer
May 26, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से 75 रुपये के सिक्के जारी किए जाएंगे। यह सिक्का आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर को यादगार बनाने के लिए जारी होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से 75 रुपये के नए सिक्के की ढलाई को लेकर अधिुसूचना जारी कर दी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक , 75 रुपये का यह नया सिक्का कई खूबियों से लैस होगा।

जानिए सिक्के में क्या खास होगा

आइए, जानते हैं कि इस सिक्के में क्या खास होगा, जो इसे दूसरे सिक्कों से अलग बनाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसको बनाने में 50 फीसदी चांदी और 40 फीसदी कॉपर का मिश्रण होगा। शेष 10 फीसदी में 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 75 रुपये के इस नए सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर वृत्ताकार होगा। जिसके किनारों पर 200 धारियां बनी होंगी।

RELATED POSTS

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

November 18, 2025
OnePlus 15R

OnePlus 15R India में जल्द होगा लॉन्च: संभावित कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स, जानें क्या होगा खास

November 18, 2025

वहीं नई संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा। इस सिक्के की ढलाई भारत सरकार की कोलकाता टकसाल मेंं होगी। सिक्के के अग्र भाग के केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा और उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। इसी तरह, ऊपरी परिधि में देवनागरी लिपि में संसद भवन होगा और चिचली परिधि में अंग्रेजी में कॉम्प्लेक्स लिखा होगा। सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची में निर्देषित दिशानिर्देशों के अनुरुप होगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कम से कम 25 दलों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें 18 एनडीए के घटक दल और 7 गैर राजग (NDA) दल हैं. जबकि 21 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है. उद्घाटन समारोह दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगा।

वहीं उद्घाटन समारोह दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगा, हालांकि अनुष्ठान सुबह 7:30 से ही शुरू हो जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा कर चुके हैं कि नए संसद भवन में ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को रखा जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के निर्माण में शामिल करीब 60,000 श्रमिकों को सम्मानित करेंगे।

Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित...

OnePlus 15R

OnePlus 15R India में जल्द होगा लॉन्च: संभावित कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स, जानें क्या होगा खास

by Deepali Kaur
November 18, 2025

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 पेश किया है। इसके बाद अब कंपनी देश...

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

by Kanan Verma
November 18, 2025

अयोध्या :  ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में...

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

by Vinod
November 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मों के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Next Post

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार 206 यूनिवर्सिटी कर रही प्रतिभाग

TVS को टक्कर देने HERO ने लॉन्च की 45 kmpl की हाई माइलेज स्कूटर, कीमत 70 हजार से कम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version