गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार 206 यूनिवर्सिटी कर रही प्रतिभाग

by नीलेश चौहान
मई 26, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ– खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के तीसरे संस्करण की शुरुआत कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से की थी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया में खेल रहे खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी थी। साथ ही कहा था कि उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की भव्य तरीके से मेजबानी की जा रही है।

निशिथ प्रमाणिक ने कहा खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर

4700 खिलाड़ी इस बार प्रतिभाग कर रहे है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है अपने आप को साबित करने का अपनी प्रतिभा को निखारने का। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने शानदार तरीके से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं कि वह इस खेल का हिस्सा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का यह तीसरा एडिशन है।

RELATED NEWS

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

जुलाई 29, 2026
Bareilly Morning Walk Murder Case

Murder Mystery: नींद नहीं आई तो मार दिया ,बुजुर्ग की हत्या का चौकाने वाला खुलासा, तीन निर्दोष बचे, नशेड़ी गिरफ्तार

जुलाई 28, 2026

206 यूनिवर्सिटी से आए 4700 खिलाड़ी 

206 यूनिवर्सिटी से आए हुए 4700 खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। मुझे लगता है कि इस बार खिलाड़ी अपने ही बनाए गए ऐतिहासिक रिकार्डों को तोड़ेंगे। खेलो इंडिया का आयोजन लखनऊ गोरखपुर वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर में किया जा रहा है। गोरखपुर में वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। इस बार इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि वाटर स्पोर्ट को भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है भारत को स्पोर्टिंग नेशन बनाना।

PM मोदी का सपना हो रहा है साकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना धीरे-धीरे साकार होता नजर आ रहा है। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने आगे कहा कि मैं विशेष रूप से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने इतना शानदार आयोजन किया है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के में इस बार डेडिकेटेड मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिल रही है। खिलाड़ियों का फेस रिड करके उनको गेम में आसानी से जाने की अनुमति मिल रही है।

खिलाड़ियों के लिए कही ये बड़ी बात

देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था को लागू की गई है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम खेल रहे सभी खिलाड़ी देश के स्टार खिलाड़ी है और भविष्य में या खिलाड़ी वैश्विक मंच पर हिंदुस्तान का नाम रोशन करेंगे। दिल्ली में खिलाड़ियों के जंतर मंतर पर धरने की बात पर जवाब देते हुए कहा पहली बात यह है कि जो खिलाड़ी है वह जाति धर्म मजहब के ऊपर होता है। खिलाड़ी की अपनी खुद की एक पहचान है। खिलाड़ी कभी खुद के लिए नहीं सोचता वह देश के लिए सोचता है। देश के लिए जीता है, देश के लिए मेडल लाता है। देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करता है। खिलाड़ी को खेल की भावना से देखने का नजरिया रखना चाहिए।

भारत को बनाएंगे एक रिपोर्टिंग हब

पीएम मोदी की दूरदृष्टि का नतीजा है कि आज हम इतने बड़े खेलों का आयोजन कर रहे हैं। जिसकी चर्चाएं विश्व में है प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुसार हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर बनाए गए हैं। 2023 के आखिरी तक खेलो इंडिया सैंटरो की संख्या 1000 के पार हो जाएगी। ग्रामीण प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म देने के लिए हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर बनाए गए हैं। अगर हम मणिपुर जैसे प्रदेश की बात करें तो वहां प्रतिभाओं को आगे निखारने के लिए 11 जिले में 22 खेलो इंडिया सेंटर बन चुके हैं। जहां से खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। हमारी सरकार का कहना है कि हम भारत को एक रिपोर्टिंग हब बनाएंगे।

नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों को करते हैं सपोर्ट

प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को कितना सपोर्ट करते हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब हमारी महिला हॉकी टीम ओलंपिक में खेल रही थी तो पूरे देश की भावनाएं उनके साथी और हमारी महिला हॉकी टीम मैच हार गई थी। खिलाड़ियों का मनोबल गिरता देख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बात करके उनका मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर खेलने की शुभकामनाएं दी थी। वहीं जब टीम ओलंपिक से लौटकर हिंदुस्तान आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया था।

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatekheloKhelo India University GamesLatest Lucknow News in Hindilatest updateLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsUpdateUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share49

नीलेश चौहान

Related Posts

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

Bareilly Morning Walk Murder Case

Murder Mystery: नींद नहीं आई तो मार दिया ,बुजुर्ग की हत्या का चौकाने वाला खुलासा, तीन निर्दोष बचे, नशेड़ी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Murder Mystery: बरेली के भोजीपुरा इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का...

JE AES affected villages tap water supply

Water Mission: JE-AES प्रभावित 1146 गांवों में 2 महीने में पहुंचेगा नल का पानी, फेल अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jal Jeevan Mission : पूर्वांचल के जापानी इंसेफलाइटिस (JE) और एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) से प्रभावित रहे 1146 गांवों में...

Gonda 7 Year Old Boy Attacks Father

Gonda Crime: खौफनाक वारदात, जम्मू जाने से रोका तो 7 साल के बच्चे ने पिता पर गड़ासे से वार कर किया अधमरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है।...

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Next Post

TVS को टक्कर देने HERO ने लॉन्च की 45 kmpl की हाई माइलेज स्कूटर, कीमत 70 हजार से कम

सीबीआई जांच में एलडीए के साथ ही जिला प्रशासन के अफसर भी घेरे में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist