गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sambhal News: महिला को देखने का मामूली इल्जाम, सिर पर वार बना घातक, गुस्से के उन्माद में मजदूर की जान गई

जुनावई में महिला को देखने के आरोप पर हुए विवाद में मजदूर ओमकार की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस जांच कर रही है, मानसिक स्थिति की भी पड़ताल हो रही है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Labourer Killed in Spade Attack: उत्तर प्रदेश में सम्भल के जुनावई क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मामूली बात पर हुए विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। बताया जा रहा है कि एक युवक ने मजदूर पर महिला को घूरने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने फावड़े से हमला कर दिया।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय ओमकार के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव निसिर का रहने वाला था। ओमकार अपने बहनोई कुलदीप के साथ गांव-गांव जाकर बीएसएनएल की इंटरनेट लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदने का काम करता था। इन दिनों दोनों मीठनपुर गांव में मजदूरी कर रहे थे।

खाना खाते समय शुरू हुआ विवाद

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे काम खत्म करने के बाद ओमकार पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहा था। तभी वहां अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के गांव आटा का रहने वाला राजबहादुर पहुंचा। उसने ओमकार पर आरोप लगाया कि वह एक महिला को देख रहा था।

RELATED NEWS

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

सितम्बर 26, 2026
Kanpur Murder Case : क्या बहु थी  बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या,  हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सितम्बर 26, 2026

ओमकार ने साफ कहा कि उसने किसी को नहीं देखा। इसी बात पर राजबहादुर गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ी तो ओमकार ने भी विरोध किया। गुस्से में आकर राजबहादुर ने पास में रखा फावड़ा उठाया और ओमकार के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने आरोपी को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। घायल ओमकार को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फावड़ा बरामद कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस क्या कह रही है?

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि अभी तक दोनों के बीच किसी पुरानी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। मृतक के बहनोई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि ग्वालियर की जेएमडी नाम की कंपनी की ओर से इंटरनेट लाइन बिछाने का काम चल रहा था, जिसमें ओमकार मजदूरी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, क्योंकि वह अलीगढ़ का रहने वाला है और इधर-उधर घूमता रहता था। शनिवार को आरोपी का चालान किया जाएगा। एएसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Labourer Murder Casesambhal crime newsuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Jhansi Wife Murder Case: झांसी में एक पति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस...

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी  बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या,  हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Businessman Murder Case: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच परिवार के...

Azamgarh Tragedy : चाचा, चाची और चचेरे भाई की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं, क्यों भतीजी ने दी मुखाग्नि

Azamgarh Tragedy : चाचा, चाची और चचेरे भाई की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं, क्यों भतीजी ने दी मुखाग्नि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

 Azamgarh Family Tragedy:आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद 23 सितंबर को ऐसा मंजर सामने आया, जिसने...

Uttar Pradesh Father Son Murder Cases

Father Crime : नशे में रक्षक ही बना भक्षक, 2 जिले 2 हत्याएं दोनों में पिता आरोपित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Uttar Pradesh Father Son Murder Cases:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और औरैया जिलों में पिता द्वारा अपने बेटों की हत्या करने...

Teacher Murder: स्कूल से लौट रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

Teacher Murder: स्कूल से लौट रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

Mainpuri Teacher Murder: मैनपुरी में सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे 52 वर्षीय प्रभारी प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह की गोली...

Next Post
Indore MBA छात्रा हत्या मामला, किसने लगाया साजिश का आरोप, क्या आरोपी को मिल रहा था रहस्यमय बैकअप

Indore MBA छात्रा हत्या मामला, किसने लगाया साजिश का आरोप, क्या आरोपी को मिल रहा था रहस्यमय बैकअप

Agra Liquor Smuggling: कैसे एंबुलेंस की आड़ में चल रहा था शराब सिंडिकेट, कानून की चौकसी पर तस्करों का स्मार्ट प्रहार?

Agra Liquor Smuggling: कैसे एंबुलेंस की आड़ में चल रहा था शराब सिंडिकेट, कानून की चौकसी पर तस्करों का स्मार्ट प्रहार?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In