रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

“नायक नहीं खलनायक हूं मैं…” गाने पर बंदूक लहराते हुए थिरकते नजर आएं जेलर साहब, Video Viral

दिल्ली में बीती रात तिहाड़ जेल के एक जेलर का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह "नायक नहीं खलनायक हूं मैं" गाने पर डांस करते हुए अपनी रिवॉल्वर लहराते नजर आ रहे हैं।

by Akhand Pratap Singh
अगस्त 9, 2024
in Latest News, दिल्ली, बड़ी खबर, वायरल खबर, वायरल वीडियो
New Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: “नायक नहीं खलनायक हूं मैं…” बॉलीवुड के इस मशहूर गाने पर अक्सर आपने कई गुंडे-बदमाशों को थिरकते हुए देखा होगा। मगर बीती रात दिल्ली (New Delhi) में तिहाड़ जेल के एक जेलर इस गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आएं। थिरकने तक तो फिर भी ठीक था। मगर उन्होंने कल सारी हदें पार कर दीं।

दरअसल उन्होंने नाचते-नाचते अपनी रिवोल्वर निकालकर लहरा दी। घटना का विडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।

RELATED NEWS

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

जून 27, 2026
Meerut Crime News: बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती ने सड़क पर किया हंगामा, पुलिस से बहस का वीडियो हुआ वायरल

Meerut Crime News: बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती ने सड़क पर किया हंगामा, पुलिस से बहस का वीडियो हुआ वायरल

जून 22, 2026

नशे में जेलर का डांसिंग वीडियो वायरल

जेलर का वायरल विडियो बीती रात का ही है। सीमापुरी थाने (New Delhi) के पास एक बैंकेट हॉल में घोंडा से बीजेपी की निगम पार्षद के पति के जन्मदिन असरर पर पार्टी का आयोजन था। पार्षद के पति बिजनेसमैन के साथ-साथ फिल्म प्रॉड्यूसर भी हैं। जेलर भी पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी में मौजूद रहे सूत्र ने बताया, विडियो कल रात करीब 12 बजे की है।

जेलर नशे में लग रहे थे। उसी दौरान वहां ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ गाना बज रहा था। दावा है कि जेलर ने शराब भी पी हुई थी। उसी दौरान उन्होंने अपनी रिवोल्वर निकालकर लहरा दी। मजे की बात यह भी है कि जेलर को पता था कि कोई ना कोई विडियो बना लेगा।

यह भी पढ़े: मनीष सिसोदिया को राहत, कोर्ट से शराब नीति मामले में मिली जमानत

इसलिए उन्होंने डांस शुरू करने से पहले जोर से अप शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विडियो ना बनाने की धमकी तक दी थी। यही नहीं, यह तक कहा जा रहा है कि जेलर ने कई राउंड हर्ष फायरिंग भी की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक फायरिंग का विडियो सामने नहीं आया था।

जेलर के साथ टीवी एक्टर भी नाचते नजर आएं

जेलर का जो विडियो वायरल हुआ है। उसमें ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल में रोल करने वाले एक्टर भी नजर आ रहे हैं। जेलर ने उन्हीं के ऊपर पिस्टल तानी थी और फिर नीचे कर ली थी। पार्टी के कई और विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जेलर अपनी बॉडी के अलावा सोशल मीडिया पर रील्स बनाने को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

https://news1india.in/wp-content/uploads/2021/06/Capture-119-150x150.jpg

डीसीपी शाहदरा ने क्या बताया?

मामले पर डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमें इस घटना के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। मगर फिर भी वायरल विडियो को वेरीफाई करवाया जा रहा हैं। एडवोकेट ओशियन चौधरी का कहना है, मैं हैरान हूं कि पुलिस शिकायत का इंतजार क्यों कर रही है।

जैसे आम लोगों की इस तरह की विडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है, ऐसे ही इस मामले में भी विडियो देखकर पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। डिपार्टमेंटल एक्शन भी होना चाहिए।

Tags: New DelhiViral Video
Share199Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंपनी के CEO और सिक्योरिटी गार्ड के...

Meerut Crime News: बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती ने सड़क पर किया हंगामा, पुलिस से बहस का वीडियो हुआ वायरल

Meerut Crime News: बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती ने सड़क पर किया हंगामा, पुलिस से बहस का वीडियो हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Meerut Viral Video: मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जानकारी...

Viral Video: मोबाइल की लत से परेशान लोगों ने लिया कौन सा अनोखा फैसला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: मोबाइल की लत से परेशान लोगों ने लिया कौन सा अनोखा फैसला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा...

Viral Emotional Child Video: पिता की तस्वीर के सामने रोते हुए बच्ची ने कही ऐसी बातें, सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

Viral Emotional Child Video: पिता की तस्वीर के सामने रोते हुए बच्ची ने कही ऐसी बातें, सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Little Girl's Emotional Words: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों...

Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Viral Couple Video Debate:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में...

Next Post
इंस्टाग्राम पर पहली बार Anushka Sharma ने शेयर की नन्हें विराट की तस्वीर, फैंस देख बोले बिल्कुल डैडी जैसा!

इंस्टाग्राम पर पहली बार Anushka Sharma ने शेयर की नन्हें विराट की तस्वीर, फैंस देख बोले बिल्कुल डैडी जैसा!

Mayawati

चुनावों में लगातार हार के बाद Mayawati को बड़ी राहत, उपचुनाव में बसपा को मिली शानदार जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist