मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meghalaya News: मेघालय में बीजेपी नेता के वेश्यालय पर छापा,पुलिस ने 6 नाबालिगों को छुड़ाया,75 गिरफ्तार

by Web Desk
जुलाई 24, 2022
in बड़ी खबर


Meghalaya News: मेघालय में शनिवार को पुलिस ने एक ‘वेश्यालय’ पर छापा मारकर छह नाबालिग बच्चों को बचाने के साथ 73 लोगों को गिरफ्तार किया। ये वेश्यालय राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष बेर्नार्ड एन मारक द्वारा कथित तौर पर संचालित किया जा रहा था। छापे के दौरान करीब 400 बोतल शराब और 500 से अधिक कंडोम बरामद किए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह वेश्यालय तुरा में चलाया जा रहा था। पश्चिम गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवादी से नेता बने मरक के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान पर छापा मारा गया। सिंह ने कहा, ‘‘हमने छह नाबालिग बच्चों (चार लड़के और दो लड़कियां) को बचाया है जो कि रिंपू बागान के गंदे कमरों में बंद पाए गए, जिसे बर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगियों द्वारा वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से वेश्यालय के रूप में चलाया जाता था।’’

RELATED NEWS

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

सितम्बर 26, 2023

Baba Bagheshwar in Gyanvyapi: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- मस्जिद नहीं शिव मंदिर हैं ज्ञानवापी

अगस्त 7, 2023

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि छापे के दौरान 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि फार्महाउस में 30 छोटे कमरे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह वही जगह है जहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था और इस संबंध में फरवरी 2022 में मामला दर्ज किया गया था।
गारो जनजातिय स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य मारक ने छापेमारी को लेकर एक बयान में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा पर निशाना साधा। तो वहीं मारक ने ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘मुख्यमंत्री हताश हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि वह भाजपा की दक्षिण तुरा सीट से हार रहे हैं। मेरे फार्महाउस पर छापा मेरी छवि को खराब करने और राजनीतिक प्रतिशोध का एक हताशापूर्ण प्रयास है।’’ पुलिस ने कहा कि मारक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। भाजपा संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत सत्तारूढ़ मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।

Tags: latest breaking newsmeghalaya news

Web Desk

Related Posts

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

by Juhi Tomer
सितम्बर 26, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा निर्माण किया है। सीएम ने आदेश जारी...

Baba Bagheshwar in Gyanvyapi: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- मस्जिद नहीं शिव मंदिर हैं ज्ञानवापी

by Juhi Tomer
अगस्त 7, 2023

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिए धीरेन्द्र शास्त्री के बयान रुकने का नाम नहीं लेते शायद यही वजह...

Sultanpur: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रुप से घायल

by Anu Kadyan
जून 6, 2023

सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के सलाहपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दबंगों ने एक व्यक्ति के घर...

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, कहा- ‘वो हमें हरा नहीं सकते, इसलिए…

by Juhi Tomer
मई 3, 2023

कर्नाटक में इस बार बीजेपी का पलड़ा भारी होगा या फिर कांग्रेस का ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन अब...

Hathras: निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज, बिना अनुमती का कर रहे थे प्रचार

by Juhi Tomer
मई 3, 2023

हाथरस जिले की मैण्डू नगर पंचायत की निर्दलीय प्रत्याशी मीनू गुप्ता के खिलाफ हाथरस जंक्शन पुलिस ने आदर्श आचार संहिता...

Next Post

बुंदेलखंड में बहार लाएगी योगी सरकार, ऐतिहासिक किले बदलेंगे होटल में, मिलेगा वॉटर स्पोर्ट का लुत्फ

अमेठी दौरे पर कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी, बेटी के गैरकानूनी 'बार' के लगे पोस्टर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India