सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Noida: मुस्लिम की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Juhi Tomer
फ़रवरी 25, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, नोएडा, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद बुजुर्ग मुस्लिम काजी अहमद की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में देर रात सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार, तत्कालीन सेक्टर 39 कोतवाली प्रभारी आजाद तोमर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिसकर्मियों ने बरती लापवाही

जांच में पुलिसकर्मियों को वक्त पर मुकदमा नहीं लिखने का दोषी माना गया है। घटना के दौरान सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी प्रमोद सेक्टर 37 चौकी इंचार्ज थे और आजाद तोमर सेक्टर 39 में थाना प्रभारी थे। सेक्टर 39 के थाना 37 चौकी क्षेत्र में बुजुर्ग मुस्लिम के दाढ़ी नोचने की घटना हुई थी। यह कार्रवाई घटना के डेढ़ साल बाद की गई है। दरअसल, दिल्ली के जाकिर नगर के रहने वाले काजिम अहमद 4 जुलाई वर्ष 2021 को नोएडा के सेक्टर 37 से अलीगढ़ जाने के लिए लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार में पहले से मौजूद पांच व्यक्तियों ने उनके समुदाय पर टिप्पणी की। उनको अपशब्द कहे और उनकी दाढ़ी नोचकर समुदाय विशेष पर अलग-अलग बातें कहीं थीं।

RELATED NEWS

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सितम्बर 10, 2026
Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 7, 2026

वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उन्होंने नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट की शरँण में पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद घटना के करीब डेढ़ साल बाद 15 जनवरी 2023 को नोएडा की सेक्टर 39 कोतवाली में पेचकस गैंग के अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बदमाश शिव कुमार, दीपक, बबलू व ट्विंकल को 24 जनवरी 2023 की रात गिरफ्तार किया गया। दीपक और शिवकुमार दोनों एक ही परिवार के हैं और मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वहीं, बबलू ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों की शिनाख्त कराई। पीड़ित ने बदमाशों की पहचान की है। साक्ष्यों के आदार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ चार्जशशीट भी दाखिल कर दी है। घटना के दौरान सेक्टर 39 कोतवाली प्रभारी रहे आजाद तोमर को करीब सवा साल पहले हुई 10 लाख की लूट के मामले में निलंबित किया गया था। एक महीने पहले ही उनको पुलिस लाइन से जोन अलाट हुआ था। वह करीब सवा साल तक लाइन में रहे। एक बार फिर से लापरवाही प्रकाश में आने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया है।

Tags: noida crimeNOida Newsnoida-generalpolice station in chargesenior police officer suspendedSupreme Court noticeUttar Pradesh news hindi news
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

Noida Gangrape Case

Noida Gangrape Case: चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप में हुआ बड़ा खुलासा, कैसे हुई आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Noida Gangrape Case:नोएडा में 16 साल की छात्रा के साथ चलती बस में कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस को...

Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Noida Golf Course Investigation:नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी के संचालन और वित्तीय मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच डिप्टी...

Next Post

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन धमाके की साजिश में 8 आतंकियों को कोर्ट ने किया दोषी करार, 27 फरवरी को किया जाएगा सजा का एलान

नींबू के सेवन से मिल सकता है इन समस्याओं से छुटकारा,आज ही अपनाएं ये उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In