बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Heeraben Death: संघर्षों से भरा रहा PM Modi की मां का जीवन, बच्चों को शिक्षित करने के लिए दूसरों के घरों में धोए बर्तन, चलाया चरखा, पूरा गांव बुलाता था हीराबेन को डॉक्टर

by Juhi Tomer
दिसम्बर 30, 2022
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह अहमदाबाद के निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि पीएम मोदी का अपनी मां से खास लगाव रहा है। उनका प्रेम ऐसा था की जब भी पीएम मोदी का गुजरात दौरा हुआ करता था, तब वो हमेशा कुछ वक्त निकालकर अपनी मां से मिलने जरूर जाया करते थे। चलिए आपको बताते है पीएम मोदी की मां हीराबेन के बारे में उनका जन्म कहां हुआ, वो क्या करती थी, कैसा रहा उनका जिंदगी का सफर

बच्चों को शिक्षा देने के लिए दूसरे के घरों में किया काम

हीराबेन का जन्म गुजरात के पालनपुर में हुआ था। शादी के बाद वह वडनगर शिफ्ट हो गई थीं। हीराबा की उम्र तब महज 15-16 साल थी, जब उनकी शादी हुई थी। घर की आर्थिक और परिवारिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्हें पढ़ाई करने का मौका नहीं मिल सका लेकिन वह अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए दूसरे के घरों में भी काम करने के लिए तैयार हो गई। वो कहते हैं ना मां अपनं बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है हर मुश्किलो को पार कर सकती है फिर चाहें उसे लोगों ले भीख ही क्यों ना मांगनी पड़े। ऐसा ही हीराबेन ने अपने बच्चों की फीस भरने के लिए कभी किसी से उधार पैसे नहीं लिए। हीराबेन चाहती थीं कि उनके सभी बच्चे पढ़ लिखकर शिक्षित बनें।

RELATED NEWS

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

जून 21, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

जनवरी 12, 2026

पीएम मोदी का मां हीरा बेन के प्रति प्रेम और सम्मान जगजाहिर है। वे अक्सर अपनी मां की बातों को याद किया करते हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हीराबेन का जिक्र भी किया। कई बार तो स्पीच देते वक्त भी अपनी मां की कई बातों को याद कर भावुक हो जाते थे। दरअसल, हीराबेन उर्फ हीराबा का जीवन संघर्षो से भरा रहा है।

हीराबेन को पूरा गांव डॉक्टर कहा करता था

पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां हीराबेन सभी तरह के घरेलू उपचार जानती थीं। वडनगर के छोटे बच्चों और महिलाओं का इलाज करती थीं। कई महिलाएं अपनी परेशानी दूसरों को बताने के बजाय हीराबेन को बताती थीं। मेरी मां जरूर अनपढ़ थीं, लेकिन पूरा गांव उन्हें डॉक्टर कहता था।

हीराबेन ने अपना पूरा बचपन अपनी मां के बिना बिताया

हीराबेन के 100 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनकी मां हीराबेन का जन्म गुजरात के मेहलाणा जिले के विसनगर के पालनपुर में हुआ था। यह वडनगर के काफई करीब है। हीरा बा की मां यानी पीएम मोदी की नानी का स्पेनिश फ्लू महांमारी से अल्प आयु में ही निधन हो गया था। हीराबेन को अपनी मां का चेहरा भी याद नहीं था। हीराबेन ने अपना पूरा बचपन अपनी मां के बिना बिताया। हीरा बेन का बचपन गरीबी और अभावों में बीता।

घर के खर्चों को पूरा करने के लिए चरखा चलाती थी

पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कैसे उनकी मां ने केवल घर के सभी काम खुद करती थीं, बल्कि परिवार पालने के लिए दूसरों के यहां काम भी करती थीं। वह कुछ घरों मे बर्तन धोती थीं और घर के खर्चों को पूरा करने के लिए चरखा चलाने के लिए समय निकालती थीं। पीएम मोदी वडनगर के उस छोटे से घर को अक्सर याद करते थे, जिसकी छत और दीवारे मिट्टी की थी। जहां वे अपने माता- पिता और भाई-बहनों के साथ रहते थे। उन्होंने उन असंख्य रोजमर्रा की प्रतिकूलताओं का उल्लेख किया था, जिनका सामना उनकी मां ने किया और सफलतापूरव्क उन पर विजय प्राप्त की थी।

Tags: heeraba ageHeeraba modi deathheeraba modis ageHeeraba Mother Death News UpdatesHeeraben deathheeraben modi death newsHeeraeben modi deathKarnataka news national news hindi newsNarendra modi moms deathPm Modi Mother Death NewsPM Modi NewsPMs mom died
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

PM Modi NEET Exam Concern: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने...

German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

by SYED BUSHRA
जनवरी 12, 2026

German Chancellor India Visit: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने पहले भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद में उनका...

Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 19, 2025

Order of Oman Award to PM Modi: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत और ओमान के बीच संबंधों...

India WHO TB Report progress

WHO TB Report 2025 :टीबी के खिलाफ भारत ने की तेज प्रगति, पीएम मोदी ने WHO रिपोर्ट पर जताई खुशी, कैसे हुआ ऐतिहासिक सुधार

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

WHO TB Report 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 की प्रशंसा...

PM Modi joins Truth Social

PM मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल, ट्रंप और मोदी अब एक ही मीडिया प्लेटफॉर्म पर,पहले पोस्ट में क्या कहा

by SYED BUSHRA
मार्च 17, 2025

PM Modi joins Truth Social प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल...

Next Post

Car Accident: CM धामी ने घायल ऋषभ पंत की ली जानकारी, बोले- इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

PM Modi की मां के निधन से Bollywood में पसरा मातम, Akshay Kumar ने कहा इससे बड़ा कोई दुख नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist