बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

PM मोदी ने ज्वाइन किया ट्रुथ सोशल, ट्रंप और मोदी अब एक ही मीडिया प्लेटफॉर्म पर,पहले पोस्ट में क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल ज्वाइन किया। उन्होंने दो पोस्ट किए, जिसमें ट्रंप को धन्यवाद कहा और बातचीत के लिए उत्साह जताया। ट्रंप और मोदी की दोस्ती और भरोसे को लेकर भी चर्चा हुई।

by SYED BUSHRA
मार्च 17, 2025
in राष्ट्रीय
PM Modi joins Truth Social
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi joins Truth Social प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपना अकाउंट बना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने वहां दो पोस्ट भी किए। पहले पोस्ट में उन्होंने ट्रुथ सोशल से जुड़ने की खुशी जाहिर की, जबकि दूसरे पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद कहा।

ट्रंप ने किया था PM मोदी का पॉडकास्ट शेयर

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने लेक्स फ्रीडमैन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का पॉडकास्ट अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। इसके कुछ समय बाद ही पीएम मोदी ने खुद इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन कर लिया। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 2022 में लॉन्च किया गया था और इसे खासतौर पर ट्रंप समर्थकों के बीच लोकप्रिय माना जाता है।

RELATED NEWS

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

जून 21, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

जनवरी 12, 2026

PM मोदी के पहले दो पोस्ट

ट्रुथ सोशल पर जुड़ने के बाद पीएम मोदी ने वहां दो पोस्ट किए।

पहले पोस्ट में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा

“ट्रुथ सोशल पर आकर बहुत खुशी हुई! आने वाले समय में यहां मौजूद सभी जोशीले लोगों से बातचीत करने और सार्थक चर्चा के लिए उत्सुक हूं।”

दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी ने ट्रंप द्वारा शेयर किए गए उनके पॉडकास्ट के एपिसोड को रीशेयर किया और लिखा

“धन्यवाद मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप। मैंने अपनी जीवन यात्रा, भारत के सांस्कृतिक दृष्टिकोण और वैश्विक मुद्दों पर खुलकर बात की है।”

PM मोदी और ट्रंप की दोस्ती और भरोसा

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ एक पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और ट्रंप के साथ अपने संबंधों पर चर्चा की।

उन्होंने ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ इवेंट का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा,
“स्टेडियम भारतीय समुदाय के लोगों से भरा था। हम दोनों ने वहां भाषण दिया। मैं मंच पर था और ट्रंप नीचे बैठे थे। अमेरिका के राष्ट्रपति होने के बावजूद उन्होंने मेरी बात सुनी। जब मैंने उनसे स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए पूछा, तो उन्होंने बिना देर किए हामी भर दी। उनके सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए यह बड़ा फैसला था, लेकिन उन्होंने मेरे कहने पर ऐसा किया। इससे मुझे एहसास हुआ कि वह एक निडर इंसान हैं और मुझ पर भरोसा करते हैं।”

ट्रंप पर हमले के बाद क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप और उनके बीच आपसी विश्वास काफी मजबूत है। उन्होंने बताया कि जब चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर हमला हुआ, तो उन्हें तुरंत ह्यूस्टन स्टेडियम का वह पल याद आ गया, जब ट्रंप उनके साथ चल रहे थे।

उन्होंने कहा, “ट्रंप अमेरिका फर्स्ट की बात करते हैं और मैं भारत फर्स्ट की। यही वजह है कि हमारे बीच एक खास आपसी समझ बनी हुई है।”

पीएम मोदी का ट्रुथ सोशल ज्वाइन करना एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इससे अमेरिका और भारत के रिश्तों को और मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा, यह सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता को भी दर्शाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी इस नए प्लेटफॉर्म पर कितनी सक्रियता दिखाते हैं।

Tags: PM Modi NewsTruth Social updates
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

NEET Exam: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी का बड़ा फैसला, परीक्षा के चलते एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके PM

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

PM Modi NEET Exam Concern: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने...

German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

by SYED BUSHRA
जनवरी 12, 2026

German Chancellor India Visit: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने पहले भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद में उनका...

Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 19, 2025

Order of Oman Award to PM Modi: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत और ओमान के बीच संबंधों...

India WHO TB Report progress

WHO TB Report 2025 :टीबी के खिलाफ भारत ने की तेज प्रगति, पीएम मोदी ने WHO रिपोर्ट पर जताई खुशी, कैसे हुआ ऐतिहासिक सुधार

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

WHO TB Report 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट 2025 की प्रशंसा...

PM Modi

कुवैत में पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत की बन सकती है नई रणनीती ?

by Gulshan
दिसम्बर 22, 2024

PM Modi Kuwait Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार यानी आज कुवैत दौरे के अंतिम दिन गॉर्ड ऑफ ऑनर...

Next Post
SSC – CGL FINAL RESULT 2024: नॉर्मलाइजेशन पर विवाद, अभ्यर्थी कर रहे पारदर्शिता की मांग रिजल्ट के बाद उठ रहे सवाल

SSC - CGL FINAL RESULT 2024: नॉर्मलाइजेशन पर विवाद, अभ्यर्थी कर रहे पारदर्शिता की मांग रिजल्ट के बाद उठ रहे सवाल

Uttar Pradesh news: योगी सरकार की सख्ती,अपराध और माफियाओं पर कड़ा प्रहार,कितने अपराधियों पर हुई कार्रवाई? 222 मुठभेड़ में ढेर

Uttar Pradesh news: योगी सरकार की सख्ती,अपराध और माफियाओं पर कड़ा प्रहार,कितने अपराधियों पर हुई कार्रवाई? 222 मुठभेड़ में ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist