गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

वाराणसी को 18 अरब की सौगात देंगे PM Modi, 20 प्रोजेक्ट्स का होगा लोकार्पण, 9 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

by Anu Kadyan
मार्च 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अरब की 29 विकास परियोजनाओं के साथ 24 मार्च को वाराणसी जा रहे हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 5 घंटे रुकेंगे। पीएम मोदी ​​G-20 बैठक से पहले 189 करोड़ के 20 परियोजनाओं की लॉन्चिंग करेंगे। कई नई सुविधाओं की सौगात देंगे और 1592.49 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

वाराणसी को 18 अरब की सौगात

पीएम मोदी 24 मार्च की सुबह 10 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगे और फिर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। जहां स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित टीबी कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। वाराणसी स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है।

RELATED NEWS

PM Modi Facebook Video Removed

Meta Statement: मोदी के NEET वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने क्या दी सफाई, मांगी माफी, पोस्ट फिर किया बहाल

जुलाई 28, 2026
Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

जुलाई 26, 2026

इसके बाद पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर 18 अरब रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा और खेलो बनारस के विजेताओं का सम्मान करेंगे। लोकार्पण में बाबतपुर एयरपोर्ट पर 32 मीटर ऊंचा ATC टॉवर और शिलान्यास में पौने 4 किमी लंबा रोपवे और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल है।

20 प्रोजेक्ट्स का होगा लोकार्पण

बता दें कि बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 32 मीटर ATC टॉवर लगाया गया है, जो यह 45 हजार वर्गमीटर में फैला हुआ है। जिससे बनारस में बड़े विमानों की लैंडिंग भी कराई जा सकती है। इसके अलावा 500 किलोमीटर की रेंज में आए विमानों की कंट्रोलिंग की जा सकती है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 29 करोड़ 23 लाख रुपए बताई जा रही है। यह टॉवर कई एडवांस तकनीक से लैस है। अभी तक पुराना ATC टॉवर ही काम कर रहा था। इससे निष्क्रिय नहीं किया जाएगा। इसे इमरजेंसी के लिए रखा जाएगा

इसके अलावा पीएम मोदी 46 करोड़ 49 लाख रुपए की ग्रामीण पेयजल स्कीम, 19 करोड़ 49 लाख रुपए से तैयार पेयजल आपूर्ति ट्रांस वरुणा प्रोजेक्ट, 6 करोड़ 73 लाख से निर्मित सारनाथ CSC, सर्किट हाउस में 9 करोड़ से तैयार 6 पीसी सुइट, 17 करोड़ 24 लाख रुपए से तैयार भेलूपुर पेयजल स्टेशन परिसर में मेगावाट सोलर प्लांट, 15 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से बना करखियांव पैक हाउस, 4 करोड़ 94 लाख से तैयार चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट इंटरलॉकिंग, 5 करोड़ 89 लाख से तैयार कोनिया पंपिंग सब स्टेशन पर सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

9 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

वहीं शिलान्यास में सबसे बड़ा और बहु प्रतीक्षित परियोजना रोपवे है। सरकार ने इसके लिए 644 करोड़ 49 लाख रुपए दिए हैं। रोप-वे के बनने से कैंट से गोदौलिया तक की दूरी महज 15 मिनट में पूरी हो सकेगी। ट्रैफिक के चलते यह सफर अभी ऑटो से करीब 45 मिनट में पूरा होता है। कैंट से गोदौलिया की दूरी 5 किलोमीटर है। इस हिसाब से रोप-वे के बनने के बाद 1.2 किलोमीटर की दूरी भी कम होगी।

क्रिकेट स्टेडियम के लिए 121 करोड़ रुपए का मुआवजा

दूसरा बहुप्रतीक्षित परियोजना में 400 करोड़ से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और 202 करोड़ 92 लाख रुपए से सिगरा स्टेडियम फेज 2 का शिलान्यास करेंगे। वाराणसी जिला प्रशासन ने रोहनिया के गंजारी गांव में क्रिकेट स्टेडियम के लिए 121 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार यहां 32 एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनेगा। इस स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों का सीटिंग अरेंजमेंट होगा। बता दें कि BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह ने मंगलवार को गंजारी गांव के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान इस फैसले पर मुहर लगाई थी।

वहीं 308 करोड़ से नमामि गंगे द्वारा प्रस्तावित भगवानपुर STP, सेवापुरी HPCL बॉटलिंग प्लांट, 99 लाख फ्लोटिंग जेटी-चेंजिग रूम, साढ़े 3 करोड़ से LED बैककिट यूनिपोल, 2.16 करोड से भरथरा PHC, IIT-BHU में सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑफ मशीन टूल्स एंड डिजाइन की स्थापना की जाएगी।   

Tags: launching of projectNews1IndiaPM ModiUttar PradeshVaranasi
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

PM Modi Facebook Video Removed

Meta Statement: मोदी के NEET वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने क्या दी सफाई, मांगी माफी, पोस्ट फिर किया बहाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Meta Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक के...

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के...

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Big Announcement: पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि...

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Next Post

Mayawati: शाइस्ता परवीन तो है फरार पर मायावती ने क्यों भेजा आकाश आनंद की शादी का कार्ड? क्या दाल में है कुछ काला या पूरी दाल काली

Mohan Bhagwat: ‘मिट्टी के साथ जहरीला हुआ भोजन, अब जैविक कृषि ही देश का भविष्य’, किसानों को गौ आधारित खेती का संदेश देंगे RSS प्रमुख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist