Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

G-20 Summit: आज से बाली में पीएम मोदी का दौरा, 45 घंटे में 20 कार्यक्रम, सुनक समेत 10 बड़े नेताओं के साथ करेंगे वार्ता

by Juhi Tomer
November 14, 2022
in देश, बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया में जी 20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और उन्हें भारत की विकसित जी 20 प्राथमिकताओं पर जानकारी देंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने रविवार को पीएम मोदी की बाली यात्रा से पहले ये जानकारी दी। विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी बाली शिखर सम्मेलन के दौरान इन विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय जुड़ाव के प्रमुख तत्वों की समीक्षा करेंगे।

17 वीं G-20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए काफी अहम

17 वीं G-20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि 1 दिसंबर से शुरु होने वाले एक साल के लिए G-20 की अध्यक्षता भारत करेगा। जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, हिंदुस्तान, इंडोनेशिया और ब्राजिल एक तिकड़ी होंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और अमेरीका समेत अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। इस दौरान रूस-युक्रेन संघर्ष और इसके प्रभावों समेत वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक विचाक- विमर्श होने की उम्मीद है। इस वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में इंडोनेशिया जी-20 की अध्यक्षता भारत को सौंपेगा। भारत अगले अध्यक्ष के रूप में वैश्विक हित के मुद्दों को एक बड़ी आवाज देने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही जी-20 एजेंडा को आगे बढ़ाएगा।

RELATED NEWS

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

June 24, 2026
Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

June 21, 2026

इन चुनौतियों पर वैश्विक नेताओं के बीच होगी चर्चा

वहीं पीएम मोदी और अन्य नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, उर्जा, पर्यावरण और डिजिटल परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋिष सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि इसमें सबसे अहम मुलाकात ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से होने वाली मुलाकात है। इस बैठक सले भारतो को काफी उम्मीदें है। वहीं चीन के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात होगी या नहीं ये अभी तक तय नहीं है। 45 घंटे के अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी के स्वागत के लिए बाली में विशेष तैयारी की गई है। पीएम मोदी 15 नवंबर को भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी करेंगे।

वहीं विदेश सचिव ने कहा कि शिखर सम्मेलन भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यह एक दिसंबर से एक साल के लिए समूह की अध्यक्षता करेगा। क्वात्रा ने कहा, “अगले अध्यक्ष के रूप में भारत वैश्विक दक्षिण के हितों के मुद्दों को एक बड़ा आवाज प्रदान करने का प्रयास करेगा और संतुलित तरीके से जी-20 एजेंडा को आगे बढ़ाएगा।

इंडोनेशिया के बाली में लगभग 45 घंटे के प्रवास के दौरान लगभग 20 कार्यक्रम

सूत्रों के हवाले से बताया कि मोदी के इंडोनेशिया के बाली में लगभग 45 घंटे के प्रवास के दौरान लगभग 20 कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि मोदी विश्व के लगभग 10 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री बाली शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से जी-20 अध्यक्षता ग्रहण करेंगे, और जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत अगले जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी सितंबर 2023 में करेगा.’’

अब बाली में मोदी 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों को भी संबोधित करेंगे तथा उनसे बातचीत करेंगे। इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। पीएम मोदी 16 नवंबर बाली शिखर सम्मेलन के समाप्त होने के बाद वहां से रवाना होंगे. यह पूछे जाने पर कि शिखर सम्मेलन में मोदी का संदेश क्या होगा, क्वात्रा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन जलवायु, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों को सूचीबद्ध किया.

Tags: "G20 summitg 20 latest updatesJoe Bidenlatest news in hindiNarendra Modi Indonesia VisitPM Modi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

by Sadaf Farooqui
June 24, 2026

PM Modi meets Panchayat cast: टीवीएफ (TVF) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में रिपब्लिक समिट 2026 के दौरान...

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड...

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

PM Modi Roadmap For Developed India:नीति आयोग की अहम बैठक में इस बार देश के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों...

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

Next Post

Mainpuri By-election: क्‍या बड़ी बहु बचा पाएगी मुलायम की विरासत? आज मैनपुरी में पर्चा दाखिल कर प्रचार अभियान शुरू करेंगी डिंपल यादव

क्या वाकई में ‘पठान’ के फ्लॉप होने पर देश छोड़ देंगे Shah Rukh Khan

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist