Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले से बताया नारी शक्ति व नारी सम्मान क्यों है जरूरी

Web Desk by Web Desk
August 15, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि आकांक्षी समाज किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होता है। भारत का जनमन आकांक्षी जनमन है।देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण कर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश का हर नागरिक चीजों को बदलना चाहता है। सकारात्मक बदलाव देखना चाहता है। वह अपनी आंखों के सामने बदलाव देखना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि आज का दिवस ऐतिहासिक है। एक पुण्य पड़ाव, नई राह, नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का शुभ अवसर है।

देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा कि आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को सशक्त, समृद्ध बनाने और विश्वगुरु के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें।उन्होंने कहा, “न सिर्फ हिंदुस्तान का हर कोना, बल्कि दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों के द्वारा या भारत के प्रति अपार प्रेम रखने वाले हमारा तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहरा रहे हैं।”

RELATED POSTS

Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

January 25, 2026
UP Aided Schools

एडेड स्कूलों के आए ‘अच्छे दिन’: जितने ज्यादा बच्चे, उतनी ज्यादा मदद; कमेटियां करेंगी सर्वे।

January 25, 2026

स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो। जीवन न खपाया हो। यातनाएं न झेली हों, आहुति न दी हो। आज ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि देश कृतज्ञ है- मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल सरीखे अनगिनत ऐसे क्रांति वीरों का, जिन्होंने अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिला दी थी। आगे उन्होंने कहा कि आजादी की जंग लड़ने वाले और आजादी के बाद देश बनाने वाले भी अनेक महापुरुषों को आज नमन करने का अवसर है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मृति दिवस पर हमने भारी मन से उन लोगों को याद किया, जिन्होंने हमारे तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में देश की जनता ने मुझे जिम्मेदारी दी थी। वे आजादी के बाद पैदा हुए पहले व्यक्ति हैं, जिसे लाल किले से लोगों को संबोधित करने का मौका मिला।अपने संबोधन में अमृत महोत्सव काल की चर्चा करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान देशवासियों ने देश के हर कोने में लक्ष्यावधि कार्यक्रम किये। शायद इतिहास में इतना विशाल, व्यापक, लंबा एक ही मकसद का उत्सव मनाया गया हो। हिंदुस्तान के हर कोने में उन सभी महापुरुषों को याद करने का प्रयास किया गया, जिनको किसी न किसी कारणवश इतिहास में जगह न मिली या उनकों भुला दिया गया था।


उन्होंने कहा कि आज देश ने खोज-खोजकर ऐसे वीरों, महापुरुषों, बलिदानियों, सत्याग्रहियों को याद किया, नमन किया।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Mahoba News Hindi: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...

UP Aided Schools

एडेड स्कूलों के आए ‘अच्छे दिन’: जितने ज्यादा बच्चे, उतनी ज्यादा मदद; कमेटियां करेंगी सर्वे।

by Mayank Yadav
January 25, 2026

UP Aided Schools Project Alankar: उत्तर प्रदेश के जर्जर अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर...

Aparna Yadav

पति के तलाक वाले पोस्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं अपर्णा यादव- “संविधान से ऊपर कोई नहीं!”

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Aparna Yadav Divorce Post: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव हाल ही में हरदोई...

Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला: ‘शंकराचार्य का अपमान, मां गंगा का भी अनादर’

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Shivpal Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज के माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

ममता कुलकर्णी का बड़ा धमाका: ’10 में से 9 साधु ढोंगी’, अखिलेश और मोदी पर भी दिया चौंकाने वाला बयान!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Mamta Kulkarni Shankaracharya controversy: पूर्व अभिनेत्री और अब आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर ममता कुलकर्णी अपने हालिया बयानों के कारण एक...

Next Post

Ujjain: स्वतंत्रता दिवस पर विशेष 'भस्म आरती' में बाबा को चढ़ाया तिरंगा, तीन रंगों में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार

15 August: लखनऊ में दिखा कला एवं संस्कृति का अनोखा संगम, कैनवास पर उतारी वीर शहीदों की तस्वीरें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist