शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Raebareli: न्याय के लिए चक्कर काट रहे बुजुर्ग की थाने में मौत

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली। महीनों से न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहे एक बुजुर्ग की थाना परिसर में ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना में हड़कम्प मच गया। हालांकि मौत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और बुजुर्ग की शिकायत पर आनन-फानन में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

घटना बुधवार दोपहर की है। जब खीरों थाने में फरियाद लेकर आये बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने अधेड़ को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि खीरों थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी अमरनाथ (60) वर्ष पुत्र मनबोध का गांव की ही नीरज देवी पत्नी रामशंकर से जमीनी विवाद है। जिसको लेकर मृतक कई बार खीरो थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की उदासीनता के कारण मामले का निस्तारण नही हो पाया। इसको लेकर वह लगातार थाने के चक्कर काटता रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को फिर मृतक अपनी समस्या को लेकर सुबह थाने पहुंचा था। उसने प्रार्थना पत्र दिया ही था कि उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक डॉ राहुल घोष ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026

इस सम्बंध में पुलिस उपाधीक्षक महिपाल पाठक ने बताया कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर थाने आया था और उसे हार्टअटैक आ गया। पुलिसकर्मियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई है। हालांकि काफी समय से पुलिस के पास फरियाद लेकर दौड़ रहे बुजुर्ग की मौत के बाद जरूर सुनवाई हो गई और उसकी शिकायत भी दर्ज हो गयी।

Tags: News1IndiaraebareliRaeBareli newsRaebareli News In HindiUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Next Post

ICC Rankings: श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव ने लगाई छलांग

UP News: रोडवेज की बसों में लगेगी VLT Device, यात्रियों का सफर होगा सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In