बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Jalore News: अट्ठाइस घंटे बाद पेड़ से उतारा गया साधु का शव, विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

Jalore News:  राजपुरा गांव के आश्रम में सुसाइड करने वाले साधु रविनाथ महाराज (60) का शव 28 घंटे बाद शनिवार सुबह पेड़ से नीचे उतारा गया है। शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों और साधु-संतों के बीच मांगों पर सहमति बनने के बाद संत का शव नीचे उतारा गया। प्रशासन और साधु-संतों के बीच बनी सहमति के अनुसार बाला हनुमान जी आश्रम तक जाने के लिए प्रशासन आधिकारिक तौर पर रास्ता आवंटित करेगा और इस रास्ते को रिकॉर्ड में तरमीम किया जाएगा। आश्रम व सड़क के बीच विधायक की ओर से खुदवाई गई खाई को रेती से भरा जाएगी। इसके अलावा मामले में दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

जसवंतपुरा एसडीएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि राजपुरा गांव के लोगों-संत समाज के लोगों के साथ हुई वार्ता में उनकी व्यवहारिक और उचित मांगें जो प्रशासन के स्तर पर संभव हो सकती थी, उनको स्वीकार कर लिया गया है। हमने आश्रम तक रास्ता देने की बात मान ली है, जबकि जमीन के खातेदारी के संबंध में हमने साफ मना कर दिया है कि यह संभव नहीं है। उधर मांगों पर सहमति के बाद आश्रम के पास खुदवाई गई खाई को भी जेसीबी की मदद से भरवा दिया गया है।

RELATED NEWS

Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

दिसम्बर 31, 2025
कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

अगस्त 20, 2025

थानाधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि दिवंगत संत के भतीजे बाबूराम पुत्र रणछोड़राम मेघवाल ने विधायक पूराराम चौधरी, ड्राइवर धनसिंह व बींजनाथ उर्फ छोगाराम के खिलाफ साधु को धमकाने, जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है, जिसको लेकर जांच की जा रही है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इससे पहले शुक्रवार से मांगों के लेकर ग्रामीण श्री बाला हनुमान मंदिर में उपवास पर बैठ गए। साधु-संतों और ग्रामीणों का कहना था कि हमें प्रशासन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। शनिवार सुबह से ही साधु-संतों के साथ ही बड़ी संख्या में महाराज के भक्त जुटना शुरू हो गए। ऐसे में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जालोर जिले के अलावा पड़ोसी जिला सिरोही का भी पुलिस बल तैनात किया था। दिवंगत संत रविनाथ महाराज का वास्तविक नाम वगताराम मेघवाल निवासी पंसेरी है। उनकी पत्नी का नाम काली बाई है। बच्चे नहीं होने पर 20 साल पहले दोनों ने संन्यास ले लिया। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण पत्नी काली बाई का देहांत हो गया था।आश्रम और सुंधा माता सड़क के बीच भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी की 20 बीघा जमीन है। इस जगह विधायक चौधरी का रिजोर्ट प्रस्तावित है। जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। यदि जमीन की चारदीवारी बनाई जाती है तो सड़क से आश्रम जाने का रास्ता बंद हो जाता है। पिछले दो दिनों से इस जमीन की पैमाइश करवाई जा रही थी।

Tags: Latest Rajasthan Newsrajasthan police
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

Explosive Seizure: क्या नए साल पर राजस्थान को दहलाने की थी तैयारी, कितनी हुई विस्फोटक सामग्री जब्त, दो गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 31, 2025

Explosive Seizure in Tonk: राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस की DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने एक बड़ी और गंभीर...

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

by Vinod
अगस्त 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के खुटार थानाक्षेत्र के नवदिया गांव निवासी हंसराम की उसकी बीवी अपने...

आईआईटी बाबा को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स के साथ बरामद हुआ गांजा

आईआईटी बाबा को पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स के साथ बरामद हुआ गांजा

by Vinod
मार्च 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महाकुंभ में मशहूर हुए आईआईटी बाबा को जयपुर की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आईआईटी...

Elvish Yadav Viral Video: एक बार फिर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस एस्कॉर्ट मामले में दर्ज हुई FIR

Elvish Yadav Viral Video: एक बार फिर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस एस्कॉर्ट मामले में दर्ज हुई FIR

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 12, 2025

Elvish Yadav Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें यूट्यूबर एल्विश यादव...

Haryana: हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा मोनू मानेसर, राजस्थान पुलिस को सौंप!

Haryana: हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा मोनू मानेसर, राजस्थान पुलिस को सौंप!

by Juhi Tomer
सितम्बर 12, 2023

हरियाणा के नूंह में बीते दिनों हुए हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।...

Next Post

CWG 2022 Day 8 Highlight:आठवें दिन इन भारतीयों को मिली जीत, कुछ हार से हुए हताश

CWG 2022 Womens Cricket  India VS England 1st Semi final: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist