Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
स्कूल से 12 साल की छात्रा को घर ले जाकर किया रेप, पुलिस में दर्ज हुआ केस

स्कूल से 12 साल की छात्रा को घर ले जाकर किया रेप, पुलिस में दर्ज हुआ केस

फतेहाबाद। क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा से गांव के ही एक युवक द्वारा घर ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बालिका की माता ने आरोप लगाया है कि युवक द्वारा दो महीने पहले भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे पुलिस को दी शिकायत में बालिका की मां ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी बीते दिन स्कूल गई हुई थी।

करीब 10 बजे उनके घर सूचना आई कि उनकी बेटी स्कूल में नहीं है और उसका बैग पड़ा है। युवती की तबीयत खराब होने के चलते वह घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में ही गांव का ही एक युवक सुरेंद्र उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और छेड़छाड़ की और कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि युवक द्वारा दो माह पहले भी युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था और धमकी दी गई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि मामले में पीडि़ता की मां ने शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version